लाइव न्यूज़ :

MP: भोपाल रेलवे स्टेशन पर युवती से बलात्कार करने के आरोप में रेलवे के 2 इंजीनियर निलंबित

By भाषा | Updated: September 27, 2020 15:42 IST

जीआरपी थाना भोपाल के प्रभारी आर एम रावत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर इन दोनों आरोपियों पर भादंवि की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) और अन्य संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर शनिवार को ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल में रेलवे पुलिस के अधीक्षक हितेश चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के महोबा की रहने वाली 22 वर्षीय पीड़िता की तिवारी से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।शनिवार दोपहर को राजेश तिवारी अपने सहकर्मी आलोक मालवीय के साथ युवती से मिलने आया और युवती को पीने के लिए कोई चीज दी जिसमें कथित रूप से नशीला पदार्थ मिला हुआ था।

भोपालमध्यप्रदेश में भोपाल रेलवे स्टेशन के वीआईपी विश्राम कक्ष में 22 वर्षीय एक युवती से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के एक दिन बाद आरोपी दो इंजीनियरों को रेलवे ने निलंबित कर दिया है। पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मण्डल द्वारा रविवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘शनिवार को भोपाल स्टेशन परिसर में हुई सामूहिक बलात्कार की शिकायत कल रात संज्ञान में आने पर जीआरपी द्वारा राजेश तिवारी (जूनियर इंजीनियर , कैरिज वैगन) तथा आलोक मालवीय (सीनियर सेक्शन इंजीनियर /विद्युत)भोपाल के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

तिवारी फिलहाल भोपाल के वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी के अधीन सेफ्टी काउंसलर है।’’ विज्ञप्ति के अनुसार मामला संज्ञान में आते ही मण्डल रेल प्रशासन ने तिवारी एवं मालवीय को देर रात ही तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसमें कहा गया है कि भोपाल मण्डल रेल प्रबंधक ने इस पूरे मामले की विभागीय कार्रवाई हेतु उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं तथा त्वरित रिपोर्ट मांगी है।

जीआरपी थाना भोपाल के प्रभारी आर एम रावत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर इन दोनों आरोपियों पर भादंवि की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) और अन्य संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर शनिवार को ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। भोपाल में रेलवे पुलिस के अधीक्षक हितेश चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के महोबा की रहने वाली 22 वर्षीय पीड़िता की तिवारी से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।

तिवारी ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने भोपाल बुलाया था। युवती शनिवार सुबह जब भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंची तो तिवारी ने उसे स्टेशन पर बने रेलवे के वीआईपी विश्राम कक्ष में ठहराया। चौधरी ने बताया कि शनिवार दोपहर को तिवारी अपने सहकर्मी मालवीय के साथ युवती से मिलने आया और युवती को पीने के लिए कोई चीज दी जिसमें कथित रूप से नशीला पदार्थ मिला हुआ था।

इसके बाद युवती को हल्की बेहोशी आने लगी। फिर दोनों ने युवती से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि युवती ने होश आने पर शनिवार शाम को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। भाषा रावत राजकुमार राजकुमार

टॅग्स :भोपालरेपकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह