Jammu and Kashmir: आरएस पुरा से भागे दो पाकिस्तानी कैदी पंजाब में पकड़े गए

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 17, 2026 17:22 IST2026-02-17T17:21:58+5:302026-02-17T17:22:48+5:30

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस टीमों द्वारा किए गए एक तेज आपरेशन के दौरान दोनों को ढूंढ लिया गया और हिरासत में ले लिया गया।

Two Pakistani prisoners who escaped from RS Pura were caught in Punjab | Jammu and Kashmir: आरएस पुरा से भागे दो पाकिस्तानी कैदी पंजाब में पकड़े गए

Jammu and Kashmir: आरएस पुरा से भागे दो पाकिस्तानी कैदी पंजाब में पकड़े गए

जम्मू: अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम को आर एस पुरा के आब्जर्वेशन होम से भागे दो पाकिस्तानी कैदियों को जम्मू कश्मीर पुलिस ने पंजाब में गिरफ्तार कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस टीमों द्वारा किए गए एक तेज आपरेशन के दौरान दोनों को ढूंढ लिया गया और हिरासत में ले लिया गया।

जैसा कि पहले बताया गया था, दो पाकिस्तानी नागरिक और एक लोकल गैंगस्टर सोमवार शाम को जम्मू के आर एस पुरा इलाके में जुवेनाइल आब्जर्वेशन होम से गार्ड ड्यूटी पर तैनात पुलिसवालों पर कथित तौर पर हमला करने के बाद भाग गए। तीनों ने शाम करीब 5:05 बजे ड्यूटी पर तैनात गार्डों पर हमला किया और फैसिलिटी से भागने में कामयाब रहे। 

पूरी घटना कथित तौर पर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। भागने वालों पर पिस्टल लेकर भागने का भी शक है। घटना के दौरान, एसपीओ विनय कुमार और हेड कांस्टेबल परवीन कुमार घायल हो गए और उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए जम्‍मू लाया गया था। 

इस मामले में अधिकारियों ने 6 पुलिसकर्मियों को संस्‍पैंड भी किया है। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है कि हमले में शामिल हथियार बरामद हुआ है या नहीं।

Web Title: Two Pakistani prisoners who escaped from RS Pura were caught in Punjab

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे