लाइव न्यूज़ :

बिहारः दो नाबालिगों के साथ दुष्कर्म कर की दर्दनाक हत्या, आंखें निकाल लीं और प्राइवेट पार्ट को भी काट डाला 

By एस पी सिन्हा | Updated: August 9, 2019 18:19 IST

बिहारः चौकिया पहाड़पुर पंचायत के एक गांव में परवल तोड़ने गईं दो किशोरियों की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या कर दी गई. दोनों का शव देखकर लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के कटिहार जिले के आमदाबाद थाना क्षेत्र के गदाई दियारा में दो नाबालिग की दर्दनाक हत्या की वारदात सामने आई है. ये दोनों चचेरी बहनें हैं. बताया जा रहा है दोनों बहनें देर शाम दियारा के इलाके में परवल लाने गई थी, इसी दौरान घटना घटी.

बिहार के कटिहार जिले के आमदाबाद थाना क्षेत्र के गदाई दियारा में दो नाबालिग की दर्दनाक हत्या की वारदात सामने आई है. ये दोनों चचेरी बहनें हैं. आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद दोनों की हत्या की गई है. बताया जा रहा है दोनों बहनें देर शाम दियारा के इलाके में परवल लाने गई थी, इसी दौरान घटना घटी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौकिया पहाड़पुर पंचायत के एक गांव में परवल तोड़ने गईं दो किशोरियों की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या कर दी गई. दोनों का शव देखकर लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे. खेत से दोनों का शव बरामद हुआ है, जिसमें दुष्कर्म के बाद दोनों की बेरहमी से हत्या की गई है. दोनों बच्चियों की आंखें निकाली हुई थीं. 

अपराधियों ने एक नाबालिग बच्ची का नाजुक अंग भी धारदार हथियार से काट डाला. दोनों शव सुबह में खेत से बरामद किए गए. दोनों किशोरियों की उम्र 12 से 13 वर्ष है. एक छठी और दूसरी सातवीं कक्षा की छात्रा थी. 

परिजन के अनुसार दोनों दोपहर परवल तोड़ने समीप के खेत गई थीं. देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन ने खोजबीन शुरू की. सुबह ग्रामीणों ने खेत के पास झाड़ी में शव देखकर पुलिस को सूचना दी. शव पूरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में थे. परिवार वालों के मुताबिक, जब दोनों बच्चियां देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने दोनों बच्ची का खोज की मगर कुछ पता नहीं चला. गुरुवार दोपहर को खोजबीन के दौरान दियारा क्षेत्र के कसेल (बड़ी घास के झाड़ी) में दो नाबालिग का शव मिला. 

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास कुमार व मनिहारी एसडीपीओ एसएच फाखरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. साहिबगंज सीमा से घटनास्थल के सटे होने के कारण झारखंड पुलिस भी मौके पर पहुंची. दोनों शवों को अंत्यपरीक्षण के लिए साहिबगंज भेजा गया. दोनों के शरीर और प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान हैं. 

कटिहार एसपी विकास कुमार, ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. शव एवं घटनास्थल का जायजा लेने के बाद प्रथमदृष्टया हत्या से पूर्व दुष्कर्म की बात प्रतीत हो रही है. परिजन के बयान पर एक नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.

टॅग्स :रेपबिहारहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह