लाइव न्यूज़ :

दहेज में नहीं दिया दो लाख रुपये, ससुराल के आठ लोगों के खिलाफ यौन शोषण, शौहर ने मोबाइल से दिया तलाक

By भाषा | Updated: January 29, 2020 13:25 IST

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तरी खेलदार मुहल्ले के मोहम्मद अफजल की बेटी आयशा का निकाह सवा साल पहले खखरेरू थाना के नगदिनपुर गांव निवासी युवक मोहम्मद अहमद के साथ हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देदो लाख रुपये दहेज की मांग की गई थी और एक लाख रुपये देने पर ही निकाह हुआ था।निकाह के बाद उसका शौहर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता रहा और उसका जेठ भी उसके साथ छेड़खानी करता रहा।

फतेहपुर जिले की शहर कोतवाली में एक महिला की शिकायत पर दहेज न मिलने पर ससुराल के आठ लोगों के खिलाफ यौन शोषण और एक साथ तीन तलाक देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तरी खेलदार मुहल्ले के मोहम्मद अफजल की बेटी आयशा का निकाह सवा साल पहले खखरेरू थाना के नगदिनपुर गांव निवासी युवक मोहम्मद अहमद के साथ हुआ था।

श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को दर्ज तहरीर में आरोप लगाया गया है कि निकाह के एक दिन पहले दो लाख रुपये दहेज की मांग की गई थी और एक लाख रुपये देने पर ही निकाह हुआ था। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि निकाह के बाद उसका शौहर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता रहा और उसका जेठ भी उसके साथ छेड़खानी करता रहा। तहरीर में लगाए गए आरोप के अनुसार इसका विरोध करने पर पीड़िता को 10 जून 2019 को ससुराल से निकाल दिया गया और 17 जनवरी 2020 को उसे उसके शौहर ने मोबाइल फोन से तलाक दे दिया है।

श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर उसके पति मोहम्मद अहमद, जेठ अबरार अहमद, सास फातिमा, ससुर मुस्तफा, दो ननदें निदा परवीन और नूर सबा के अलावा साफहद व आरिफ के खिलाफ छेड़खानी, अप्राकृतिक यौन शोषण, मारपीट, बंधक बनाने, जान से मारने की धमकी देने, दहेज अधिनियम और मुस्लिम महिला विवाह सुरक्षा अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मंगलवार की देर शाम मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि अभी किसी भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, इसके लिए दबिश दी जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीतीन तलाक़उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा