लाइव न्यूज़ :

उधारी का पैसा लेने गए रामपुर में दो मजदूरों की धारदार हथियार से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2023 12:51 IST

अफरोज नामक युवक ने थाना सिविल लाइन में सूचना दी कि उसके पिता कल्लू और उसके पिता के दोस्त मुर्तजा का सद्दाम, इरफान और सतवीर पर मजदूरी का पैसा उधार था और उधारी की रकम को लेने के लिए सद्दाम, इरफान और सतवीर से कोसी नदी के पुल के नीचे मिलने की बात तय हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देहमले में मुर्तजा की मौके पर ही मौत हो गयी।जबकि कल्‍लू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एएसपी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। 

रामपुरः उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में पैसों के लेनदेन को लेकर दो मजदूरों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम मुरादाबाद-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोसी नदी के पुल के पास कुछ मजदूरों के बीच झड़प हुई।

आरोपी मजदूरों ने पीड़ितों पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें मुंडा पांडे थाना क्षेत्र के नियामतपुर निवासी मुर्तजा की मौके पर ही मौत हो गई और जबकि सिविल लाइन क्षेत्र में मंसूरपुर निवासी कल्लू घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि कल्लू को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सद्दाम, इरफान और सतवीर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि सद्दाम और सतवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि इरफान की तलाश की जा रही है। आरोपी सद्दाम, मुर्तजा के गांव नियामतपुर का ही निवासी है जबकि इरफान और सतवीर, कल्लू के गांव मंसूरपुर के निवासी हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संसार सिंह ने बताया कि रविवार को अफरोज नामक युवक ने थाना सिविल लाइन में सूचना दी कि उसके पिता कल्लू और उसके पिता के दोस्त मुर्तजा का सद्दाम, इरफान और सतवीर पर मजदूरी का पैसा उधार था और उधारी की रकम को लेने के लिए सद्दाम, इरफान और सतवीर से कोसी नदी के पुल के नीचे मिलने की बात तय हुई थी।

सिंह ने बताया कि अपना पैसा लेने के लिए अफरोज अपने पिता कल्लू और मुर्तजा अपने भाई हनीफ के साथ मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान पहले सामान्‍य ढंग से बातचीत हुई और फिर आरोपियों ने मुर्तजा और कल्लू पर धारदार हथियार से वार कर दिया और दोनों को घायल करके वहां से भाग गये। उन्होंने बताया कि हमले में मुर्तजा की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि कल्‍लू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एएसपी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :रामपुरउत्तर प्रदेश समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली