लाइव न्यूज़ :

बिहार: 'आसरा होम' में 2 लड़कियों की मौत के मामले में संचालक समेत 2 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 13, 2018 00:10 IST

पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक नैय्यर हसनैन खान ने बताया कि इस मामले में उक्त आश्रय गृह के संचालक चिरंतन कुमार और उसे संचालित करने वाली स्वयं सेवी संस्था :एनजीओ: की कोषाध्यक्ष मनीषा को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ की जा रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 13 अगस्त: पटना शहर के राजीवनगर थाना अंतर्गत नेपाली नगर में संचालित एक आश्रय गृह में एक लड़की सहित दो महिलाओं की संदिग्ध मौत होने का मामला प्रकाश में आने पर समाज कल्याण विभाग सहित जिला प्रशासन के इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में आश्रय गृह संचालक और कोषाध्यक्ष को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ कर रही है। पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक नैय्यर हसनैन खान ने बताया कि इस मामले में उक्त आश्रय गृह के संचालक चिरंतन कुमार और उसे संचालित करने वाली स्वयं सेवी संस्था :एनजीओ: की कोषाध्यक्ष मनीषा को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ की जा रही है।इससे पहले समाज कल्याण विभाग के निदेशक राजकुमार ने बताया था कि गत 10 अगस्त की शाम में उक्त आश्रय गृह में रह रही दो महिलाओं (उम्र 17 और 40 साल) की तबीयत अचानक खराब (एक को डायरिया और दूसरे को बुखार) होने पर अतिरिक्त निदेशक, बाल संरक्षण कामत ने उन्हें इलाज के लिए पटना मेडिकल कालेज भेजा था। पटना मेडिकल कालेज अस्पताल के अधीक्षक राजीव रंजन प्रसाद के उक्त कथन पर कि उन महिलाओं को अस्पताल मृत लाया गया था, राजकुमार ने कहा कि इसकी पटना के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा विभाग के दो अतिरिक्त निदेशक, बाल संरक्षण राकेश और विनोद द्वारा जांच की जा रही है ।उन्होंने बताया कि उन लड़कियों को अस्पताल ले जाने वाले वाहन चालक ने उन्हें पीएमसीएच जीवित अवस्था में ले जाने की बात बतायी है। राजकुमार ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कल किया गया था उनमें एक लड़की जिसकी उम्र 17 साल थी उसका अंतिम संस्कार अतिरिक्त निदेशक, बाल संरक्षण कामत और उक्त आश्रय गृह को संचालित करने वाली संस्था अनुमाया द्वारा कर दिया गया था जबकि दूसरी के धर्म के बारे में पता नहीं होने के कारण उसका अभी तक अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका है।उन्होंने बताया कि जांच के अनुसार रिपोर्ट प्राप्त होने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक नैय्यर हसनैन खान ने बताया कि इस मामले में पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज द्वारा उक्त आश्रय गृह जाकर जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि शुरूआती जांच में आश्रय गृह में रहने के दौरान दोनों महिलाओं के इलाज में लापरवाही बरते जाने की बात सामने आ रही है और यदि यह सिद्ध होता है तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कहा है कि वहां रह रही लड़कियों और महिलाओं की देखभाल के लिए जिम्मेवार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें।खान ने बताया कि जिस महिला का अभी तक अंतिम संस्कार नहीं किया गया है उसके शव का पोस्टमार्टम फिर से मेडिकल बोर्ड द्वारा कराये जाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त आश्रय गृह से जुडे़ लोगों ने दोनों महिलाओं की मौत होने की सूचना न तो राजीवनगर थाने और न ही पीएमसीएच के करीब के थाना पीरबहोर को दी तथा दोनों शवों का कल पोस्टमार्टम कराकर उसमें से एक का आनन फानन में अंतिम संस्कार भी कर दिया। खान ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को यह भी जांच करने को कहा गया है कि आश्रय गृह के संचालन के लिए जिम्मेदार लोगों ने पुलिस को दोनों की मौत की इत्तला क्यों नहीं दी और इसे पुलिस से क्यों छुपाया तथा पोस्टमार्टम कराकर उसमें से एक का आनन फानन में अंतिम संस्कार क्यों कर दिया।उल्लेखनीय है कि गत 10 अगस्त को ही उक्त आश्रय गृह से तीन लड़कियां फरार हो गयी जबकि फरार होने की कोशिश कर रही एक अन्य लडकी की शिकायत पर आश्रय गृह के पड़ोस में रह रहे बनारसी नाम के एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उक्त लड़की ने उस व्यक्ति पर छेड़छाड़ करने तथा प्रलोभन देकर भगाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। राजकुमार ने बताया कि बिहार में इस तरह के तीन आश्रय गृह हैं जहां मानसिक तौर पर बीमार लड़कियों और महिलाओं को रखा जाता है।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। हमारा यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें। हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

टॅग्स :बिहारमुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलानितीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा