लाइव न्यूज़ :

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, लूटपाट गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 6, 2020 11:25 IST

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने शनिवार की रात को छलेरा गांव के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक कार वहां आयी । कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो कार चालक, कार के साथ वहां से भाग गया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद कार में लिफ्ट देकर लोगों से लूटपाट करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 25 हजार रुपए नकद, दो तमंचा, कारतूस तथा एक कार बरामद किया है।

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद कार में लिफ्ट देकर लोगों से लूटपाट करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 25 हजार रुपए नकद, दो तमंचा, कारतूस तथा एक कार बरामद किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने शनिवार की रात को छलेरा गांव के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक कार वहां आयी । कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो कार चालक, कार के साथ वहां से भाग गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीछा करके असगरपुर गांव के पास कार को घेर लिया तो उसने जान से मारने की नियत से कार सवार पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए भी पुलिस ने गोली चलाई। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली जावेद तथा पुष्पेंद्र नामक दो बदमाशों के पैर में लगी है और एक बदमाश मौके से फरार है।

उन्होंने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है। अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इन लोगों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सैकड़ों लोगों को कार में बैठाकर लूटपाट की है। इन लोगों ने जुलाई माह में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के महामाया फ्लाईओवर के पास से एक व्यक्ति को कार में बैठाकर डेढ़ लाख रुपए की लूट की थी।

उन्होंने बताया कि ये बदमाश इससे पूर्व भी कई बार जेल जा चुके हैं। अपर उपायुक्त ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। 

टॅग्स :एनकाउंटरउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना