लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकी रियाज नाइकू के दो करीबी साथी अमृतसर से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 8, 2020 05:38 IST

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार लोगों को नाम बिक्रम सिंह और मनिंदर सिंह हैं और दोनों अमृतसर जिले के निवासी हैं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने एक प्रेस बयान में कहा कि पुलिस ने उनके पास से एक किलो हेरोइन और 32 लाख रुपए की नकदी बरामद की है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नाइकू के एक करीबी हिलाल अहमद वागाय के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। नाइकू की बुधवार को दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई थी। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार लोगों को नाम बिक्रम सिंह और मनिंदर सिंह हैं और दोनों अमृतसर जिले के निवासी हैं।

पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नाइकू के एक करीबी हिलाल अहमद वागाय के दो साथियों को गिरफ्तार किया है।

नाइकू की बुधवार को दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई थी। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार लोगों को नाम बिक्रम सिंह और मनिंदर सिंह हैं और दोनों अमृतसर जिले के निवासी हैं।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने एक प्रेस बयान में कहा कि पुलिस ने उनके पास से एक किलो हेरोइन और 32 लाख रुपए की नकदी बरामद की है।

बयान में कहा गया है कि केन्द्र सरकार के निर्देश पर अब इस मामले की आगे की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी करेगी। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी के समय आरोपियों के पास से 20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे, शेष राशि और नशीला पदार्थ अदालत से उनकी पुलिस हिरासत मिलने के बाद उनके घरों से बरामद की गई।

दोनों नाइकू के करीबी हिलाल अहमद वागाय के साथी हैं। हिज्बुल मुजाहिदीन का आतंकवादी वागाय जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में अवंतीपुरा पुलिस थानांतर्गत नौगाम का निवासी है।

उसे पिछले महीने अमृतसर से गिरफ्तार किया गया था और उसके पास से 29 लाख रुपए नकद बरामद किये गए थे।

टॅग्स :पंजाबआतंकवादीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO