बिहारः मनचलों ने लड़की से की छेड़खानी, परिजनों ने विरोध किया तो फेंका तेजाब 

By एस पी सिन्हा | Updated: November 19, 2018 18:42 IST2018-11-19T18:42:34+5:302018-11-19T18:42:34+5:30

प्राप्त जानकारी के अनुसार हसनपुर थाना के चंदरपुर गांव में खेत जा रही लडकी के साथ गांव के ही दो लड़कों ने छेड़खानी का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर पीड़िता का भाई और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। तब आरोपी ने उन सभी पर तेजाब से हमला कर दिया।

two boys thrown acid on girls kin in bihar | बिहारः मनचलों ने लड़की से की छेड़खानी, परिजनों ने विरोध किया तो फेंका तेजाब 

बिहारः मनचलों ने लड़की से की छेड़खानी, परिजनों ने विरोध किया तो फेंका तेजाब 

बिहार के समस्तीपुर जिले हसनपुर थाना क्षेत्र के चंदरपुर गांव में मनचलों ने छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की और उसके परिवार वालों पर तेजाब फेंक दिया। इस एसिड अटैक की घटना में आठ लोग घायल हो गए, जिनमें एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हसनपुर थाना के चंदरपुर गांव में खेत जा रही लड़की के साथ गांव के ही दो लड़कों ने छेड़खानी का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर पीड़िता का भाई और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। तब आरोपी ने उन सभी पर तेजाब से हमला कर दिया।

इस एसिड एटैक में आठ लोग घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस एसिड अटैक में घायल लोगों में से एक ही हालत काफी नाजुक बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अधिकारी व्यस्तता का हवाला देकर कैमरे के सामने बोलने से मना कर दिया। लेकिन उनका कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई है।

Web Title: two boys thrown acid on girls kin in bihar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे