लाइव न्यूज़ :

दो बाइक सवार भाजपा विधायक का मोबाइल छीनकर भागे, जानिए मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2020 19:57 IST

विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी ने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल से कहा कि विधायक के संबंध में हम सब की चिंता है कृपया निर्देश दें कि इसकी जांच हो तथा इस तरह की घटना नहीं हो। धारीवाल ने विधायक लूथरा से कहा कि वह घटना लिखकर दे दें और वह इसकी जांच करवाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक ने इस पर हैरानी जताते हुए कटाक्ष किया कि यह शहर की कानून व्यवस्था है। सिविल लाइंस फाटक के पास कैब का इंतजार कर रहे थे कि बाइक सवार दो जने उनका मोबाइल छीन कर भाग गए।

जयपुर के सिविल लाइंस इलाके में दो बाइक सवार एक विधायक का मोबाइल छीनकर भाग गए। यह घटना रायसिंहनगर से भाजपा विधायक बलबीर लूथरा के साथ हुई।

उन्होंने गुरुवार को विधानसभा में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि वह करीब पौने दस बजे सिविल लाइंस फाटक के पास कैब का इंतजार कर रहे थे कि बाइक सवार दो जने उनका मोबाइल छीन कर भाग गए। विधायक ने इस पर हैरानी जताते हुए कटाक्ष किया कि यह शहर की कानून व्यवस्था है।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी ने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल से कहा कि विधायक के संबंध में हम सब की चिंता है कृपया निर्देश दें कि इसकी जांच हो तथा इस तरह की घटना नहीं हो। धारीवाल ने विधायक लूथरा से कहा कि वह घटना लिखकर दे दें और वह इसकी जांच करवाएंगे।

विधायकपुरी थाने के थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने कहा कि विधायक ने गुरुवार को घटना की सूचना पुलिस को दी। इस बारे में मामला दर्ज किया जा रहा है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानअशोक गहलोतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा