लाइव न्यूज़ :

नृत्यांगना से बलात्कार के मामले में दो गिरफ्तार, दो फरार

By भाषा | Updated: December 7, 2019 06:21 IST

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद युवती किसी तरह रात में भिलाई स्थित सुपेला थाना पहुंची और उसने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले के फरार दो आरोपियों की खोज की जा रही है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मुंबई की एक नृत्यांगना के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले के दो आरोपी फरार हैं। दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के कुम्हारी क्षेत्र के अंतर्गत अहिवारा मार्ग पर चार दिसम्बर को 27 वर्षीय युवती से बलात्कार के मामले में पुलिस ने कमलेश और राज को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं इस घटना का आरोपी कबीर और आरोपियों को सहयोग करने वाला सोनू कुमार फरार हैं। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार भिलाई में एक शादी समारोह में नृत्य प्रस्तुत करने के लिए युवती, सोनु कुमार के बुलावे पर 28 नवंबर को मुंबई से यहां पहुंची थी। तीन दिसंबर को समारोह की समाप्ति के बाद युवती को चार दिसंबर को मुंबई लौटना था।

युवती ने शिकायत की है कि चार दिसम्बर को युवती को रायपुर पहुंचाने के लिए तीनों आरोपी एक कार में सवार होकर युवती के पास पहुंचे और उसे अपने साथ अहिवारा मार्ग पर ले गए, जहां उन्होंने युवती से बलात्कार किया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों उसे रायपुर में छोड़कर फरार हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद युवती किसी तरह रात में भिलाई स्थित सुपेला थाना पहुंची और उसने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले के फरार दो आरोपियों की खोज की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह