लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में मामूली झगड़े को लेकर व्यक्ति का कान काटने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 15, 2020 16:13 IST

घटना को अंजाम देने वाले प्रभाकर म्हात्रे और उसके बेटे प्रीतम (22) को गिरफ्तार कर लिया गया और दोनों के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों आरोपी ने मंगलवार शाम को नवघर निवासी जगदीश पाटिल (35) पर कथित रूप से हमला किया था। आरोपी ने पीड़ित पर हंसिया और चाकू से हमला किया और उसका बायां कान काट दिया।

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक छोटे से विवाद को लेकर अपने पड़ोसी का कथित तौर पर कान काटने के आरोप में 43 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पालघर पुलिस पीआरओ सचिन नवाडकर ने बताया कि जिला ग्रामीण पुलिस ने मंगलवार को प्रभाकर म्हात्रे और उसके बेटे प्रीतम (22) को गिरफ्तार कर लिया और दोनों के खिलाफ सफाले पुलिस स्टेशन में हत्या के प्रयास और अन्य संबंधित आरोपों को लेकर एक मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, दोनों ने मंगलवार शाम को नवघर निवासी जगदीश पाटिल (35) पर कथित रूप से हमला किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पाटिल पर हँसिया और चाकू से हमला किया और उसका बायां कान काट दिया।

उन्होंने बताया कि जब पीड़ित के भाई ने हस्तक्षेप किया तो उस पर भी हमला किया गया। अधिकारी ने बताया कि घायल भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले में आगे की जांच चल रही है।  

टॅग्स :क्राइममहाराष्ट्रकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा