लाइव न्यूज़ :

यूपी: ढाई साल की बच्ची को किडनैप कर दरिंदों ने किया गैंगरेप, हालत गंभीर

By भाषा | Updated: November 16, 2018 18:46 IST

महोबा जिला मुख्यालय के नवीन गल्ला मंड़ी क्षेत्र के पास अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार की रात एक घुमंतू परिवार पर धावा बोला और ढाई साल की बच्ची को अपहरण कर ले गए।

Open in App

महोबा जिला मुख्यालय के नवीन गल्ला मंड़ी क्षेत्र के पास अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार की रात एक घुमंतू परिवार पर धावा बोला और ढाई साल की बच्ची को अपहरण कर ले गए। अज्ञात लोगों ने अपहृत बच्ची के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया और गंभीर हालत में उसे सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार मध्य रात्रि दो या तीन अज्ञात बदमाशों ने सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे घुमंतू जाति (पछइया लोहार) के एक परिवार में धावा बोला तथा ढाई साल की बच्ची का अपहरण कर फरार हो गए हैं। सुबह बच्ची खून से लथपथ झोपड़ी से काफी दूर सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिली।

उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि उसके साथ दो से तीन लागों ने बलात्कार किया हो। बच्ची को इलाज के लिए जिले की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और घटना के खुलासे के लिए अपराध शाखा के अलावा पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है। आस-पास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। 

टॅग्स :गैंगरेपउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!