लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़: ढाई साल की बच्ची की हत्या के मामले में SIT का गठन, मां ने पीएम मोदी से दोषियों के लिए मांगी मौत की सजा

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 7, 2019 14:57 IST

अलीगढ़ पुलिस ने कहा कि दो जून को एक कचरे के डिब्बे में बच्ची के शव के टुकड़े मिले और आशंका है कि पैसों से संबंधित विवाद के कारण बच्ची की जान ली गयी। बच्ची 31 मई से लापता थी। पुलिस ने बताया कि अपराध के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी इस घटना पर ट्वीट कर अपना दुख और गुस्सा जाहिर किया है।अलीगढ़ हत्या: इस मामले में एक इंस्पेक्टर, एक सिपाही और तीन दरोगा को निलंबित किया गया है।

अलीगढ़ में 10 हजार रुपये के लिए ढाई साल की बच्ची की हत्या कर दी गई है। इस मामले में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यानाथ सरकार ने जांच के सिए एसआईटी टीम का गठन किया है। हत्या मामले में पुलिस ने कहा है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ट्विंकल शर्मा  31 मई को अपने घर के बाहर से गायब हो गई। 2 जून को उसकी क्षत-विक्षत लाश कूड़े के ढेर में मिली। इस मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। आरोपियों पर रासुका के तहत मुकदमा चलेगा। इस मामले में एक इंस्पेक्टर, एक सिपाही और तीन दरोगा को निलंबित किया गया है। यूपी पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच फास्ट ट्रैक में होगी। 

बच्ची की मां शिल्पा शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से जांच की गुहार लगाई है। शिल्पा शर्मा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा है, मैं पीएम मोदी और सीएम योगी से गुजारिश करती हूं कि मेरी बेटी के हत्यारों को मौत की सजा दी जाए। दोषी अगर 7 साल में ही छूटकर आ जाते हैं तो वे अपराध करने के लिए और प्रोत्साहित होंगे।

अलीगढ़ पुलिस ने कहा कि दो जून को एक कचरे के डिब्बे में बच्ची के शव के टुकड़े मिले और आशंका है कि पैसों से संबंधित विवाद के कारण बच्ची की जान ली गयी। बच्ची 31 मई से लापता थी। पुलिस ने बताया कि अपराध के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया जायेगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत गला घुटने से हुई 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) आकाश कुल्हाड़ी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि बच्ची की मौत गला घुटने से हुई । उन्होंने बच्ची के साथ बलात्कार होने की बात से इनकार किया। इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। 

अलीगढ़ में मासूम बच्ची की हत्या पर राहुल गांधी ने की कार्रवाई की मांग की

 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अलीगढ़ में तीन साल की एक बच्ची की निर्मम हत्या पर शुक्रवार को दुख जताया और हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने हैरानी जतायी कि कोई इंसान कैसे एक बच्ची के साथ इतना निर्मम बर्ताव कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराधी को कभी बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक छोटी बच्ची की निर्मम हत्या से स्तब्ध और व्यथित हूं। आखिर कोई कैसे एक बच्ची के साथ इतनी निर्ममता बरत सकता है? इस खौफनाक अपराधी को निश्चित रूप से बख्शा नहीं जाना चाहिए। हत्यारों को न्याय के कटघरे में लाने के लिये उत्तर प्रदेश पुलिस को निश्चित रूप से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।’’ 

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा-जघन्य घटना ने हिलाकर रख दिया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर इस अमानवीय अपराध की निंदा की। उन्होंने कहा, ‘‘अलीगढ़ में मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय और जघन्य घटना ने हिलाकर रख दिया है। हम ये कैसा समाज बना रहे हैं? बच्ची के माता-पिता पर क्या गुजर रही है ये सोचकर दिल दहल जाता है। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि इस घटना ने उन्हें झकझोर दिया है और जिस तरह का समाज हम बना रहे हैं उससे वह स्तब्ध हैं। उन्होंने इस अपराध के लिये कड़ी सजा की मांग की। 

टॅग्स :अलीगढ़उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा