लाइव न्यूज़ :

ट्यूशन टीचर ने अपने घर में पढ़ाई के दौरान छात्रा को दिखाया पॉर्न, विरोध कर पढ़ने नहीं जाने पर किया लड़की का पिछा, पिता को दी जान से मारने की धमकी

By आजाद खान | Updated: March 26, 2022 09:17 IST

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद जब वह ट्यूशन जाना बंद कर दी तो आरोपी ने उसका पीछा कर पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के जींद में ट्यूशन टीचर पर छात्रा ने आरोप लगाया है।उसका कहना है कि टीचर ने पढ़ाई के दौरान उसे पॉर्न दिखाया है। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

जींद:हरियाणा के जींद में एक प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर पर छात्रा को कथिच तौर पर जबरन पढ़ाई के दौरान पॉर्न दिखाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा आरोपी के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी और इसे का उसने फायदा उठाया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्रा को अपने घर में पढ़ाई के दौरान अश्लील फिल्म दिखाने का प्रयास किया था जिसका विरोध उसने किया था। ट्यूशन पढ़ने नहीं आने पर आरोपी ने पीड़िता के पिता को जान से मारने की भी धमकी भी दी थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 

क्या है पूरा मामला

मामले में पुलिस ने बताया कि पढ़ाई के बीच ट्यूशन शिक्षक द्वारा छात्रा को कथित रूप से जबरन पॉर्न दिखाने और छात्रा के पिता की हत्या करने की धमकी देने के मामले में शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता से मिली शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने बताया कि छात्रा अंकुर नामक व्यक्ति के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। उन्होंने यह भी बताया कि अंकुर ने घर में ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छात्रा को जबरन पॉर्न वीडियो दिखाया जिसका उसने विरोध भी किया था। 

घटना के बाद पीड़िता ने ट्यूशन जाना किया बंद

शिकायत के अनुसार, घटना के बाद छात्रा ने जब ट्यूशन जाना बंद कर दिया तो अंकुर ने उसका पीछा किया और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने इस आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। वहीं इस वारदात के बाद आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर है और पुलिस उसकी तलाश में लगी है। 

आपको बता दें कि आए दिन हरियाणा में महिलाओं के प्रति अपराध के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में इस करीके की घटनाएं महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठा रहे हैं। अब शिक्षा देने वाले टीचर ही इस तरीके का अपराध कर रहे है तो आने वाले दिनों में हालात और खराब हो सकते है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर