लाइव न्यूज़ :

बिहार के भागलपुर में ट्यूशन के लिए गई 12 साल की बच्ची के साथ टीचर ने किया रेप, FIR दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: October 21, 2018 18:41 IST

थाना में दिये गये आवेदन में पीडिता की मां ने बताया कि 18 अक्टूबर के बाद जब उन्होंने पीड़िता को ट्यूशन के लिए जाने को कहा तो उसने शिक्षक के गंदे हरकतों एवं और दुष्कर्म किये जाने की जानकारी उन्हें दी।

Open in App

बिहार के भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र के खनकित्ता गांव में ट्यूशन पढाने वाले शिक्षक ने गुरु और शिष्या के रिश्ते को तार-तार करते हुए बारह साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की मां ने सबौर थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही शिक्षक ब्रजेश प्रसाद सिंह पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

थाना में दिये गये आवेदन में पीडिता की मां ने बताया कि 18 अक्टूबर के बाद जब उन्होंने पीड़िता को ट्यूशन के लिए जाने को कहा तो उसने शिक्षक के गंदे हरकतों एवं और दुष्कर्म किये जाने की जानकारी उन्हें दी। जानकारी के मुताबिक घटना के बाद स्थानीय स्तर पर मामले को सुलझाने की कोशिश को लेकर गांव में पंचायती भी हुई, लेकिन इसी बीच पीडिता की मां ने सबौर थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही शिक्षक ब्रजेश प्रसाद सिंह पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। 

पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि घटना के बाद पीडिता की मां ने सरपंच सहित अन्य ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को घटना की जानकारी दी। इस दौरान शिकायत के बाद ग्रामीण स्तर पर पंचायती की पहल हुई, लेकिन पंचायती की दिशा गलत रूप में जाते देख मां ने न्याय के लिए थाना में आज आवेदन दी। 

टॅग्स :बिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज