लाइव न्यूज़ :

ट्रक ड्राइवर ने सात साल के बच्चे का गला घोंटकर की हत्या, शव नदी में फेंका

By भाषा | Updated: January 16, 2020 16:46 IST

सीओ ने बताया कि शव बरामद होने के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष (एसओ) विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि वह बच्चे के साथ एक ट्यूब के सहारे नदी में तैर रहा था।

Open in App

हमीरपुर जिले में जरिया थाना क्षेत्र के चडउत गांव में एक ट्रक चालक ने सात साल के एक बच्चे की गला घोंटकर कथित तौर पर हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) शुभसूचित ने बृहस्पतिवार को बताया ‘‘चडउत गांव के मंगल सिंह यादव के बेटे अवदेश का शव उसके पड़ोसी ट्रक चालक रामप्रकाश लोधी की निशानदेही पर बुधवार को बेतवा नदी से बरामद किया गया।’’उन्होंने बताया ‘‘बुधवार की सुबह बच्चा खेलते-खेलते अपने दरवाजे से अचानक लापता हो गया था। जंगल में लकड़ी काट रही कुछ महिलाओं ने बच्चे को ट्रक चालक के साथ नदी की तरफ जाते हुए देखा था।’’सीओ ने बताया कि शव बरामद होने के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष (एसओ) विक्रमाजीत सिंह ने बताया ‘‘पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि वह बच्चे के साथ एक ट्यूब के सहारे नदी में तैर रहा था। अचानक ट्यूब पलट गया। बच्चा उससे झगड़ा करने लगा और उसने धमकी दी कि वह अपने घर में ट्रक चालक की, जानबूझकर डुबोने की शिकायत करेगा।ट्रक चालक ने कहा कि बच्चे की धमकी सुन कर उसने अपनी बेल्ट से गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसका शव नदी में फेंक दिया।’’ उन्होंने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ कुछ अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं।उन्होंने बताया कि पिछले साल उसके खिलाफ दिल्ली में बलात्कार का भी एक मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें वह जमानत पर है। एसओ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद बच्चे का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है । 

टॅग्स :हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना