लाइव न्यूज़ :

दहेज में बीएमडब्ल्यू , कैश, गोल्ड और जमीन की डिमांड पूरी न कर पाने के चलते टूटी शादी, महिला डॉक्टर ने किया सुसाइड, सुसाइड नोट पर लिखा- सबको पैसे चाहिए

By रुस्तम राणा | Updated: December 7, 2023 13:45 IST

महिला ने कथित तौर पर यह कदम तब उठाया जब उसके प्रेमी और उसके परिवार ने दहेज में बीएमडब्ल्यू कार, सोना, नकदी और जमीन की मांग करते हुए शादी रद्द कर दी, जिसे महिला और उसका परिवार देने में सक्षम नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देतिरुवनंतपुरम में एक महिला डॉक्टर की कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गईदहेज में बीएमडब्ल्यू , कैश, गोल्ड और जमीन की डिमांड पूरी न कर पाने के चलते टूटी गई थी शादीकेरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने दिए जांच के आदेश

तिरुवनंतपुरम: एक चौंकाने वाली घटना में, तिरुवनंतपुरम में एक महिला डॉक्टर की कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई। महिला ने कथित तौर पर यह कदम तब उठाया जब उसके प्रेमी और उसके परिवार ने दहेज में बीएमडब्ल्यू कार, सोना, नकदी और जमीन की मांग करते हुए शादी रद्द कर दी, जिसे महिला और उसका परिवार देने में सक्षम नहीं थे।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने दिए जांच के आदेश

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बुधवार को उस युवा महिला डॉक्टर की मौत की जांच के आदेश दिए, जिसकी 5 दिसंबर को यहां कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई थी। यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग में 26 वर्षीय स्नातकोत्तर डॉक्टर शहाना थीं। पुलिस ने कहा था कि वह अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाई गईं और बाद में अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मेडिकल कॉलेज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया 

मेडिकल कॉलेज पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतक डॉक्टर के रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए हैं। हालांकि पुलिस ने ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन सूत्रों ने कहा कि अपार्टमेंट से एक कथित सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें पीड़ित ने कहा है कि "हर कोई केवल पैसा चाहता है"।

जॉर्ज ने कहा कि दहेज के आरोपों के बाद जांच के आदेश दिए

एक बयान में, जॉर्ज ने कहा कि आत्महत्या के लिए दहेज संबंधी मुद्दों के आरोप सामने आने के बाद जांच का आदेश दिया गया था। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिये गये हैं।

राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया

राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया और इस संबंध में मीडिया रिपोर्टों के आधार पर स्वयं मामला शुरू किया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इसके अध्यक्ष ए ए रशीद ने जिला कलेक्टर, शहर पुलिस आयुक्त और चिकित्सा शिक्षा निदेशक को 14 दिसंबर को यहां अगली बैठक के दौरान आयोग के समक्ष उपस्थित होने और घटना पर एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

शादी टूट जाने से शहाना उदास थी

मृतक के परिवार के करीबी लोगों ने आरोप लगाया कि शहाना उदास थी क्योंकि उसके दोस्त, जो एक डॉक्टर भी थे, दहेज का हवाला देकर उनकी शादी से पीछे हट गया था। एक स्थानीय पार्षद ने आरोप लगाया कि हालांकि शहाना का परिवार दहेज देने के लिए तैयार था, लेकिन बाद में दूल्हे के परिवार ने भारी रकम की मांग की, जिसे पूरा करने में वह असमर्थ था।

टॅग्स :केरलआत्महत्या प्रयास
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह