लाइव न्यूज़ :

त्रिपुराः ऑटो से दो बहनों का अपहरण, बंधक बनाकर दो दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म

By भाषा | Updated: November 17, 2018 05:38 IST

लड़कियां अगरतला से 140 किलोमीटर दूर कैलाशहर शहर में एक पुल के निकट घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं। वे एक ऑटोरिक्शा में सवार हुईं और चालक ने अपने परिचित दो पुरूष यात्रियों को उसमें बैठाया।

Open in App

अगरतला, 16 नवंबर (भाषा): त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में 13 वर्षीय एक लड़की और उसकी बड़ी बहन को कथित तौर पर अगवा कर लिया गया और बंधक बना कर दो दिनों तक उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 34 वर्षीय एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। माना जा रहा है कि वह मुख्य अभियुक्त है।

एफआईआर के मुताबिक, लड़कियां अगरतला से 140 किलोमीटर दूर कैलाशहर शहर में एक पुल के निकट घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं। वे एक ऑटोरिक्शा में सवार हुईं और चालक ने अपने परिचित दो पुरूष यात्रियों को उसमें बैठाया।

कैलाशहर महिला थाना के उप-अधिकारी संपा दास ने संवाददाताओं को बताया कि उन्हें घर छोड़ने के बजाय, दो अन्य लोगों के साथ ऑटो चालक तौलियों से उनका मुंह ढक दिया और उन्हें खोवई जिले में तेलीआमुरा शहर ले जाया गया। इसके बाद तीनों ने एक कमरे में दो दिनों तक बार-बार उनके साथ बलात्कार किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बिप्लब देब ने बताया कि लड़कियों की मां की ओर से दायर शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार रात में ऑटोरिक्शा चालक को धर दबोच लिया गया। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पुलिस दो अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

टॅग्स :त्रिपुरारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह