त्रिपुरा: ऐसे पुत्र से अच्छा की पुत्र ना रहे?, 2 बेटों ने पेड़ में बांधकर 62 वर्षीय बुजुर्ग मां को जिंदा जलाकर मार डाला, आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2024 12:34 IST2024-09-30T12:33:15+5:302024-09-30T12:34:43+5:30

जिरनीया के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी कमल कृष्ण कोलोई ने बताया कि महिला को जिंदा जला देने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

Tripura 2 sons tied 62 year old mother tree burnt her alive aese putra se achcha ki putra na rahe better have no son than such a son | त्रिपुरा: ऐसे पुत्र से अच्छा की पुत्र ना रहे?, 2 बेटों ने पेड़ में बांधकर 62 वर्षीय बुजुर्ग मां को जिंदा जलाकर मार डाला, आखिर क्या है वजह

सांकेतिक फोटो

Highlightsपेड़ से बंधा जला हुआ शव बरामद किया।कोलोई ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

अगरतलाः पश्चिमी त्रिपुरा में दो बेटों द्वारा 62 वर्षीय बुजुर्ग मां को पेड़ से बांधकर कथित तौर पर जिंदा जलाकर मारने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे संदेह है कि पारिवारिक विवाद के कारण इस अपराध को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात चंपकनगर थाना क्षेत्र के खमारबाड़ी में हुई। महिला करीब डेढ़ साल पहले पति की मौत होने के बाद अपने दो बेटों के साथ रह रही थी।

उसका तीसरा बेटा अगरतला में रहता है। जिरनीया के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी कमल कृष्ण कोलोई ने बताया, ‘‘एक महिला को जिंदा जला देने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पेड़ से बंधा जला हुआ शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘हमने मामले में कथित संलिप्तता के लिए उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए उन्हें पुलिस हिरासत में भेजने का अनुरोध किया जाएगा।’’ कोलोई ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है। 

Web Title: Tripura 2 sons tied 62 year old mother tree burnt her alive aese putra se achcha ki putra na rahe better have no son than such a son

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे