लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में पत्नी को तीन तलाक देने पर शख्स की गिरफ्तारी, तीन बार तलाक बोलकर पत्नी को घर से निकाला था बाहर

By भाषा | Updated: August 21, 2019 15:45 IST

उत्तर प्रदेश के जिला लखनऊ में 20 अगस्त को दीवानी अदालत में सबके सामने ही पति ने पत्नी को तीन बार तलाक कह दिया। वक ने पत्नी को च्युइंगम खाने के लिए दी और उसके मना करने पर पर उसे तीन तलाक दिया।

Open in App
ठळक मुद्देतीन तलाक पर पीड़िता अब कानूनी सहायता ले सकती है। अगर आप अपनी पत्नी को तीन तलाक देते हैं तो आपके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।आरोपी के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पत्नी को ‘तीन तलाक’ देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज मामले के आधार पर बुधवार को बताया कि निजामपुर गाँव में तहज़ीब नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी नुसरत जहां को तीन बार तलाक बोलकर उसे घर छोड़ने के लिए मजबूर किया। उन्होंने बताया कि यह घटना 11 जून को हुई और तब से महिला अपने माता-पिता के साथ रह रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पत्नी के च्युइंगम खाने के इंकार पर पति ने दिया तीन तलाक

लखनऊ में 20 अगस्त को दीवानी अदालत में पेशी पर आये युवक ने पत्नी को च्युइंगम खाने के लिए दी और उसके मना करने पर अदालत परिसर में ही उसने पत्नी को तीन बार तलाक कह दिया। महिला ने वजीरंगज कोतवाली में सोमवार की रात मुकदमा दर्ज कराया है। वजीरगंज पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष एस बी पांडेय ने बताया कि इंदिरानगर के अमराई गांव की निवासी सिम्मी की शादी 2004 में सैयद राशिद से हुई थी। आरोप है कि निकाह के बाद से ही राशिद पत्नी पर दहेज का दबाव बनाता था। सिम्मी के अनुसार फरवरी में राशिद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

उसके मुताबिक, सोमवार को दीवानी अदालत में वह लोग वकील से मिलने के लिये गये थे। वहां राशिद भी आया हुआ था। अदालत परिसर में राशिद पत्नी के पास पहुंचा और सिम्मी को च्युइंगम खाने के लिये दिया। उसके इनकार करने पर आरोपी जबर्दस्ती करने लगा। नाराज होकर सिम्मी ने उसे झिड़क दिया। पत्नी का यह रवैया देख राशिद तैश में आ गया और अदालत परिसर में वकील के सामने ही पत्नी को तलाक-तलाक-तलाक बोल दिया। इंस्पेक्टर पाण्डेय ने बताया कि सिम्मी की तरफ से पति राशिद के खिलाफ तहरीर दी गई थी जिसके आधार पर राशिद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

टॅग्स :तीन तलाक़लखनऊउत्तर प्रदेशमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!