लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद, वसन्त विहार में तीन लोगों की गला रेतकर हत्या

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 23, 2019 10:42 IST

साउथ वेस्ट दिल्ली के वसन्त अपार्टमेंट में बुज़ुर्ग दम्पति और नौकरानी सहित तीन लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटना के संबंध में वसन्त विहार थाने में सूचना दी गई, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और रविवार (23 जून) को हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, साउथ वेस्ट दिल्ली के वसन्त अपार्टमेंट में बुज़ुर्ग दम्पति और नौकरानी सहित तीन लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटना के संबंध में वसन्त विहार थाने में सूचना दी गई, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

हालांकि खबर लिखे जाने तक यह साफ नहीं हो सका है कि इस हत्याकांड के पीछे किसका हाथ है। दिल्ली में लगातार दो दिनों में यह दूसरी बड़ी वारदाते है। बीते दिन, महरौली में चार लोगों की हत्या कर दी गई। एक शख्स ने अपने ही परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

पुलिस ने बताया था कि आरोपी का नाम उपेंद्र शुक्ला है और उसने अपनी पत्नी समेत तीन बच्चों की गर्दन रेतकर इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने उपेंद्र को हिरासत में ले लिया था। साथ ही हत्या में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद कर लिया गया था। आरोपी उपेंद्र की उम्र 42 साल है। 

उपेंद्र ने अपनी पत्नी रिंकू शुक्ला और तीन बच्चों की हत्या का जुर्म भी कबूल कर लिया। उसने एक नोट लिखकर मर्डर की बात कबूली। बच्चों की उम्र क्रमश: 6 साल, 5 साल और 2 महीने थी। हालांकि, उपेंद्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसे लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी। आरोपी एक स्कूल में पढ़ाता है और पिछले कुछ दिनों से वह डिप्रेशन में था।

टॅग्स :हत्याकांडदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली