लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की पार्षद को मारी गई गोली, पार्टी ने विपक्ष पर लगाया आरोप

By भाषा | Updated: July 5, 2020 04:46 IST

पश्चिम बंगाल के उत्तर बैरकपुर नगर निगम के वार्ड नंबर दो की पार्षद चंपा दास को गोली मारी गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस की एक पार्षद को उत्तर 24 परगना जिले में उनके घर के पास गोली मारी गई। प़ुलिस ने बताया कि उत्तर बैरकपुर नगर निगम के वार्ड नंबर दो की पार्षद चंपा दास को पैर में गोली मारी गई।

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की एक पार्षद को उत्तर 24 परगना जिले में उनके घर के पास शनिवार को गोली मारी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। प़ुलिस ने बताया कि उत्तर बैरकपुर नगर निगम के वार्ड नंबर दो की पार्षद चंपा दास को पैर में गोली मारी गई।

पुलिस ने बताया कि घटना शाम के वक्त इचापोर इलाके में हुई और इससे इलाके में दशहत फैल गई। दास को पहले बैरकपुर में एक निजी अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए कोलकाता भेजा गया। पुलिस ने बताया की मामले की जांच चल रही है। दास ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीता था लेकिन 2019 में वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। पार्टी ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे विपक्ष का हाथ है।

तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ मंत्री ज्योतिप्रियो मलिक ने कहा,‘‘ वह अपने क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय हैं। घटना के पीछे जिनका हाथ है, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पिछले एक वर्ष से विपक्ष क्षेत्र में भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।’’

टॅग्स :टीएमसीकोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत