ट्रांस यमुना थानाः नाबालिग लड़की का नहाते हुए वीडियो बनाया और अगवा कर किया बलात्कार?, सुमेर खान ने चोरी-छिपे नहाते समय वीडियो बना ली और तमंचे के बल दोस्त के घर ले गया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2024 14:04 IST2024-11-26T14:03:35+5:302024-11-26T14:04:34+5:30

Trans Yamuna Police Station:मां को बताया कि सुमेर खान नामक पड़ोसी युवक उसे तमंचे के बल अपने दोस्त के घर ले गया था और वहां उसके साथ बलात्कार किया किया।

Trans Yamuna Police Station Made video minor girl bathing kidnapped raped Sumer Khan bathing took his friend's house at gunpoint agra police | ट्रांस यमुना थानाः नाबालिग लड़की का नहाते हुए वीडियो बनाया और अगवा कर किया बलात्कार?, सुमेर खान ने चोरी-छिपे नहाते समय वीडियो बना ली और तमंचे के बल दोस्त के घर ले गया...

सांकेतिक फोटो

Highlightsपुलिस अधिकारियों के अनुसार 19 नवंबर की सुबह लड़की बदहवास हालत में घर पहुंची।सुमेर ने चोरी-छिपे उसकी नहाते समय वीडियो बना ली थी।सार्वजनिक करने की धमकी देकर कई बार बलात्कार कर चुका है।

आगराः आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग लड़की का नहाते हुए कथित रूप से वीडियो बना लिया और बाद में उसे अगवा कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अधिकारियों ने तहरीर के आधार पर बताया कि 18 नवंबर को नाबालिग लड़की घर से मामा के यहां जाने के लिए निकली थी लेकिन वह मामा के घर नहीं पहुंची और तब उसकी तलाश की गयी, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस अधिकारियों के अनुसार 19 नवंबर की सुबह लड़की बदहवास हालत में घर पहुंची।

और उसने मां को बताया कि सुमेर खान नामक पड़ोसी युवक उसे तमंचे के बल अपने दोस्त के घर ले गया था और वहां उसके साथ बलात्कार किया किया। पीड़िता का आरोप है कि सुमेर ने चोरी-छिपे उसकी नहाते समय वीडियो बना ली थी और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार बलात्कार कर चुका है।

लड़की की मां ने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद उन पर बेटी से बयान बदलवाने का दबाव बनाया जा रहा है। ट्रांस यमुना के थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि भारतीय न्याय संहिता की दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं और पोक्सो कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके अनुसार आरोपी की तलाश जारी है।

Web Title: Trans Yamuna Police Station Made video minor girl bathing kidnapped raped Sumer Khan bathing took his friend's house at gunpoint agra police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे