लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में होली वाले दिन उड़ी ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, 9305 लोग पकड़े गए

By स्वाति सिंह | Updated: March 4, 2018 04:34 IST

दिल्ली पुलिस ने होली के मौके पर हुड़दंगियों पर खास नजर रखने के लिए लगभग 60 हजार जवानों को तैनात कर रखा था।

Open in App

नई दिल्ली, 4 मार्च: दिल्ली में होली के दिन यातायात उल्लंघन करने वालों से 13।96 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि 12,626 टिकट जारी किए गए जिसमें से 678 पर शराब पीकर गाड़ी चलाने, 125 पर खतरनाक ड्राइविंग और 1209 पर दोपहिया पर तीन लोगों के सवार होने के कारण जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा अन्य यातायात उल्लंघन में रेड लाइट जंप करना, लाइसेंस के बिना ड्राइविंग और निर्धारित गति से तेज गति से वाहन चालना शामिल है। दिल्ली पुलिस ने होली के मौके पर हुड़दंगियों पर खास नजर रखने के लिए लगभग 60 हजार जवानों को तैनात कर रखा था। 

इस अभियान में लोकल पुलिस और पीसीआर को भी शामिल किया गया था। जिसके कारण ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को पकड़ने में दिक्कत नहीं आई। हालांकि वाहन चालकों द्वारा ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ झगड़ा करने की दो शिकायतें भी मिली थी। इनमें से एक नई दिल्ली और दूसरी बाहरी दिल्ली में का मामला था। 

जानकारी के मुताबिक दक्षिण दिल्ली से 2405, पश्चिमी दिल्ली से 1648 चलान काटें गाएं हैं। इसके अलावा बाहरी दिल्ली से 1447 तो पूर्वी दिल्लो से 1444 कटे हैं। वहीं नई दिल्ली से 896, उत्तरी दिल्ली 863 और सेंट्रल दिल्ली से 602 हैं। अगर बात करें की किस उल्लंघन में कितने चालक पकड़े गए तो बिना हेलमेट के 4634 थे। ड्रंकन ड्राइविंग के 1918 मामले सामने आए हैं। वहीं अन्य उल्लंघन के 1589, ट्रिपल राइडिंग के 1164 इसके साथ ही 1142वाहन जब्त हुए हैं। 

बता दें कि बीते वर्ष होली पर 11570 चालान हुए थे। इसके अलावा दो लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई थी। साथ ही 1096 वाहन जब्त किए गए थे। ड्रंकन ड्राइविंग में सात हजार लोग पकड़े गए थे।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?