लाइव न्यूज़ :

हत्यारे भाई से पति को बचाने के लिए महिला ने कहा, 'वो इस्लाम कबूल कर लेगा, लेकिन भाई का दिल नहीं पसीजा, उजाड़ दिया बहन का सुहाग', जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 6, 2022 19:57 IST

हैदराबाद में एक हिंदू युवक नागराजू को उसके मुस्लिम साले सैयद मोबिन अहमद ने अपने एक दोस्त के साथ केवल इसलिए पीट-पीट कर मार डाला क्योंकि उसने कथिततौर पर इस्लाम कबूल किये बिना उसकी बहन अश्रीन सुल्ताना से विवाह किया था।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद में कथिततौर एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई क्योंकि उसने एक मुस्लिम युवती से विवाह किया थामृतक हिंदू नागराजू की मुस्लिम पत्नी अश्रीन ने हत्या के लिए भाई सैयद मोबिन अहमद को जिम्मेदार ठहराया हैहैदराबाद पुलिस ने मामले में हत्यारोपी साले सैयद मोबिन अहमद और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है

हैदराबाद: एक शख्स को सिर्फ इसलिए जान गवांनी पड़ी क्योंकि उसने दूसरे धर्म की लड़की से विवाह किया था। जी हां, यह घटना हैदराबाद में हुई, जहां एक हिंदू युवक को उसके मुस्लिम साले ने अपने एक दोस्त के साथ इसलिए पीट-पीट कर मार डाला क्योंकि उस हिंदू व्यक्ति ने कथिततौर एक मुस्लिम युवती अश्रीन सुल्ताना से विवाह किया था।

हमले में मृत शख्स का नाम नागराजू बताया जा रहा है, वहीं नागराजू की हत्या के जुर्म में पकड़े गये आरोपियों का नाम सैयद मोबिन अहमद और मोहम्मद मसूद अहमद है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जब यह घटना हुई अश्रीन अपने पति नागराजू के साथ ही थी। अश्रीन ने बताया कि हमले के दौरान उसने अपने भाई को पहचान लिया था और उसने अपने भाई से नागराजू की जान बख्श देने की अपील की लेकिन उसके गुस्से से लाल उसके भाई ने एक बात न सुनी और नागराजू को मौत के घाट उतार दिया।

वारदात के बारे में बात करते हुए अश्रीन ने कहा कि वो अपने पति नागराजू के साथ बाइक पर बैठकर अपने घर आ रही थी कि रास्ते में उसके भाई सैयद मोबिन अहमद और उसके साथी मोहन्नद मसूद अहमद ने हमला कर दिया।

अश्रीन ने बताया कि हमले के वक्त राजू ने हेलमेट पहना हुआ था लेकिन उसके बाद भी उसके भाई ने राजू के सिर पर इतना तेज प्रहार या कि हेलमेट के साथ राजू का सिर भी चकनाचूर हो गया।

पीड़िता के मुताबिक उसने अपने भाई से कहा कि वो उसके पति की जान बख्श दे और वो इस्लाम अपनाने के लिए तैयार है लेकिन इस बात का भी  भाई पर कोई असर नहीं हुआ और उसने बड़ी ही बेरहमी से ने मेरी बात नहीं मानी और उसे मार डाला।"

अश्रीन ने बताया, "मेरा भाई सैयद मोबिन अहमद इस शादी के खिलाफ था। वारदात से पहले भी मेरे पति ने भाई से कहा था कि वह मुस्लिम बन जाएगा लेकिन मेरे भाई ने नहीं माना। शादी से पहले मेरे भाई ने मेरे साथ भी मारपीट की थी।"

अश्रीन ने इस बात का भी आरोप लगाया कि जब मोबिन और उसका दोस्त उसके पति को पीट रहे थे तो मौके पर मौजूद कई लोग तमाशबीन बने रहे लेकिन किसी ने नागराजू को बचाने की कोशिश नहीं की।

इस बीच हैदराबाद सरूरनगर थाने की पुलिस ने गुरुवार को अश्रीन की शिकायत के आधार पर नागराजू की हत्या में शामिल सैयद मोबिन अहमद और मोहम्मद मसूद अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने हत्या के आरोपी सैयद मोबिन और मसूद अहमद को गिरफ्तार करने के साथ अपराध में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड और चाकू को भी बरामद कर लिया है। 

टॅग्स :हैदराबादहत्यामर्डर मिस्ट्रीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?