लाइव न्यूज़ :

मकान मालिक को सबक सीखने के लिए हाथ काट थाने पहुंची महिला, किया हाईवोल्टेज ड्रामा

By भारती द्विवेदी | Updated: September 1, 2018 09:57 IST

पुलिस थाने में सिमरन ने अपने मोबाइल से दो अलग-अलग वीडियो भी बनाया। वीडियो में वो पुलिस वालों पर आरोप लगाने के साथ ही थाने के फर्श पर बिखरा खून भी दिखा रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 सितंबर: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर थाने में शुक्रवार को हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ है। अपने मकान मालिक को सबक सीखने के लिए महिला ने पहले अपना हाथ काट और फिर फर्जी केस करने के लिए थाने पहुंची थी। महिला का नाम सिमरन है। दरअसल सिमरन शकरपुर के रामदास नगर में किराये के मकान में रहती है। हर दिन किसी ना किसी बात पर उसकी मकान मालिक से लड़ाई हो जाती थी, जिसकी वजह से वो बेहद परेशान थी। 

सिमरन के अनुसार, मकान मालिक हर दिन किसी ना किसी बात को लेकर उससे लड़ाई करता है। लगभग एक हफ्ते पहले मकान मालिक से उसका झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच हुए झगड़े में उसके हाथ में चोट लग गई। उसी हालत में वो थाने पहुंची, जहां दो पुलिसकर्मियों ने उसकी शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया।  

पुलिस थाने में सिमरन ने अपने मोबाइल से दो अलग-अलग वीडियो भी बनाया। वीडियो में वो पुलिस वालों पर आरोप लगाने के साथ ही थाने के फर्श पर बिखरा खून भी दिखा रही है। लेकिन वीडियो में ही सिमरन साफ-साफ कहती सुनाई दे रही है 'तुझे तो अभी बताती हूं'।

दरअसल सिमरन ने मकान मालिक के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराने पहुंची थी और सभी पुलिसवालों पर एफआईआर दर्ज करने का दबाव बनाने लगी। और थाने में ही उसने अपनी कलाई काटी थी। खून ज्यादा बहते देख सिमरन को थाने में मौजूद पुलिसवाले अस्पताल लेकर गए। फिलहाल सिमरन की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

टॅग्स :दिल्लीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO