लाइव न्यूज़ :

TN: सरकारी स्कूल छात्रा ने टीचर्स पर जबरन धर्म परिवतर्न कर ईसाई बनाने का लगाया आरोप, कहा शिक्षक ईसा मसीह को बताती है भगवान शिव से भी ज्यादा शक्तिशाली

By आजाद खान | Updated: April 27, 2022 08:07 IST

बीजेपी महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस घटना का कड़ा विरोध जताया है और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के तिरुप्पुर में छठी क्लास एक छात्रा का धर्म परिवतर्न कराने का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि टीचर ने उसका धर्म परिवतर्न कर उसे ईसाई बनाने और उसका मजाक उड़ाने की कोशिश की है। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।

चेन्नई: तमिलनाडु के तिरुप्पुर में एक छात्रा ने दो शिक्षकों पर धर्म परिवतर्न कर उसे ईसाई बनाने और उसका मजाक उड़ान का आरोप लगाया है। यह घटना तिरुप्पुर के एक सरकारी स्कूल में घटी है। छात्रा के अनुसार, टीचर्स में से एक ने पहले पानी में हाथ डाली थी और फिर ईसा मसीह के बारे में कुछ बाते कही थी। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि टीचर्स ने उसेक पेट को तीन बार छुआ है। घटना को जानने के बाद छात्रा के माता पिता ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। छात्रा का यह भी कहना है कि शिक्षक हिन्दू देवताओं के नाम नहीं लेने देते और ईसा मसीह को सर्वश्रेष्ठ और सबसे शक्तिशाली बताते थे। मामले की जांच में पुलिस लग गई है। 

क्या है पूरा मामला

तिरुप्पुर के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छठी क्लास एक छात्रा ने अपने टो टीचर्स पर धर्म परिवतर्न का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि वे ईसा मसीह को सर्वश्रेष्ठ और सबसे शक्तिशाली बताकर उसे ईसाई बनाना चाहते हैं। छात्रा के अनुसार, उसके टीचर ने एक बार पानी में हाथ डाला था और ईसा मसीह के बारे में कुछ कही थी। इसके बाद टीचर ने छात्रा के पेट को तीन बार छुआ है। इस तरह के कई घटनाएं होने पर ही छात्रा ने अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी है। 

टीचर ने भगवान शिव से भी ज्यादा शक्तिशाली ईसा मसीह को बताया

छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि टीचर जब क्लास में यह पूछती थी कि सबसे शक्तिशाली भगवान कौन है और इस पर जब छात्रा जवाब देती थी कि भगवान शिव ही सबसे शक्तिशाली भगवान है। छात्रा का यह जवाब सुनकर टीचर भड़क जाती थी और वह जवाब में कहती थी कि यीशु मसीह ही सभी भगवानों में सबसे शक्तिशाली है।

क्या कहा पुलिस और बीजेपी नेता ने

मामले में बोलते हुए तिरुपुर जिले के एसपी कार्यालय ने कहा कि आरोपों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस पर बोलते हुए बीजेपी महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोयंबटूर से विधायक वनथी श्रीनिवासन ने कहा है कि वे राज्य सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग करते है। उन्होंने यह भी कहा कि धर्म परिवतर्न बहुत खतरनाक है और वे राज्य में जल्द ही धर्मांतरण विरोधी कानून की मांग करते हैं।

टॅग्स :क्राइमTamil Naduक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये