लाइव न्यूज़ :

37 वर्षीय पत्नी, तीन बेटियां और बेटा की हत्या, पति का शव छत से लटका मिला, नौ साल की एक बेटी घायल, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2022 15:11 IST

तमिलनाडुः व्यक्ति की पहचान पलानीसामी (45) के तौर पर हुई है, जो चेंगम के पास ओरांथावाडी गांव में खेत में काम करता था। पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे की उचित वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देपड़ोसियों ने संदेह होने पर आज पुलिस को बुलाया था, जिसके बाद यह मामला सामने आया।वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को पलानीसामी का शव छत से लटका मिला।37 वर्षीय पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा भी मौके पर मृत मिले, जबकि उसकी करीब नौ साल की एक बेटी घायल मिली।

तिरुवन्नामलाईः तिरुवन्नामलाई जिले के चेंगम तालुक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और चार बच्चों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उसकी नौ वर्षीय एक बेटी को यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

व्यक्ति की पहचान पलानीसामी (45) के तौर पर हुई है, जो चेंगम के पास ओरांथावाडी गांव में खेत में काम करता था। पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे की उचित वजह अभी पता नहीं चल पाई है। पड़ोसियों ने संदेह होने पर आज पुलिस को बुलाया था, जिसके बाद यह मामला सामने आया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को पलानीसामी का शव छत से लटका मिला। उसकी 37 वर्षीय पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा भी मौके पर मृत मिले, जबकि उसकी करीब नौ साल की एक बेटी घायल मिली जिसे तुरंत ही सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि आगे की जांच के लिए मामला दर्ज कर लिया गया है।

नोएडा : छत से गिरकर महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत

नोएडा की खोड़ा कॉलोनी में रहने वाली विवाहित महिला की सोमवार रात को अपने घर की दूसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सेक्टर-20 के थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खोड़ा कॉलोनी में रहने वाली 22 वर्षीय खुशबू बीती रात को अपने घर की दूसरी मंजिल से संदिग्ध अवस्था में नीचे गिर गई।

अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे नोएडा के सेक्टर-27 में स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई जनपद गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी थाने की पुलिस करेगी। नोएडा सेक्टर-20 के निठारी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कुमुद तिवारी (36) के रूप में हुई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। वहीं, बिसरख थाना क्षेत्र की एक सोसायटी में रहने वाले 47 वर्षीय व्यक्ति की आज संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बिसरख के थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान श्याम नारायण सिंह (47) के रूप में हुई है। उन्हें मंगलवार सुबह उनके परिजनों ने गंभीर हालत में यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीतमिलनाडुहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये