लाइव न्यूज़ :

तिरुपतिः 4 साल की भांजी से दुष्कर्म के बाद हत्या, 24 वर्षीय मामा नागराजू लालच देकर सुनसान जगह पर ले गया और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2024 14:17 IST

Tirupati: बच्ची को उसके घर से दूर एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया और फिर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देनागराजू बच्ची के घर के पास ही रहता है और रोज उसके साथ खेलता था।दुकान पर ले गया और वहां से खाने-पीने का कुछ सामान खरीदा।पुलिस ने तुरंत गुमशुदगी का मामला दर्ज कर नागराजू को हिरासत में ले लिया।

Tirupati:आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के एक गांव में चार साल की बच्ची के साथ उसके दूर के रिश्तेदार ने कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। तिरुपति जिले के पुलिस अधीक्षक एल सुब्बारायडू के अनुसार, बच्ची का मामा नागराजू (24) शुक्रवार शाम को उसे कुछ खिलाने का लालच देकर एएम पुरम गांव में एक सुनसान जगह पर ले गया और उसने वहां बच्ची के साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया, ‘‘नागराजू बच्ची के घर के पास ही रहता है और रोज उसके साथ खेलता था।

कल (शुक्रवार) शाम को वह उसे एक दुकान पर ले गया और वहां से खाने-पीने का कुछ सामान खरीदा। इसके बाद वह बच्ची को उसके घर से दूर एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

सुब्बारायडू ने बताया कि बच्ची को काफी देर से गायब देख कर उसके माता-पिता ने तलाश की तो उन्हें पता चला कि बच्ची को आखिरी बार नागराजू के साथ देखा गया है। फिर उन्होंने पुलिस थाने में बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत गुमशुदगी का मामला दर्ज कर नागराजू को हिरासत में ले लिया।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। रात करीब नौ बजे एक सरकारी स्कूल के पास से बच्ची का शव बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि नागराजू के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। तिरुपति के एसपी ने बताया कि वे त्वरित अदालत में इस मामले की सुनवाई कराने का अनुरोध करेंगे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआंध्र प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली