लाइव न्यूज़ :

तिरुनेलवेलीः सॉफ्टवेयर इंजीनियर दलित युवक की झूठी शान में हत्या, प्रेमिका ने कहा-हमारे बारे में बुरा मत बोलो, घटना में शामिल नहीं मेरे माता-पिता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2025 21:37 IST

Tirunelveli: कविन के पिता ने निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई है और सुरजीत की मां (उपनिरीक्षक कृष्णाकुमारी) की गिरफ्तारी की मांग की है, जो हत्या के बाद से निलंबित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोग उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगा रहे थे।दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।कविन के माता-पिता से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

Tirunelveli: पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर दलित युवक की झूठी शान के लिए हत्या किए जाने के मामले में संबंधित युवती एक वीडियो में यह कहती सुनाई देती है कि उसके उपनिरीक्षक माता-पिता इस अपराध में शामिल नहीं हैं। इंटरनेट पर वायरल होने के अलावा मीडिया द्वारा प्रसारित वीडियो में युवती पुष्टि करती है कि वह मृतक कविन सेल्वगणेश से प्रेम करती थी। उसने यह भी कहा कि कविन 27 जुलाई को अपने दादा के इलाज के लिए शहर आया था। युवती ने कहा, ‘‘उसे ढूंढ़ते हुए मुझे घटना के बारे में पता चला।’’ उसने कहा कि लोग उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगा रहे थे।

वीडियो में उसे यह कहते सुना गया, ‘‘किसी को नहीं पता कि क्या हुआ... हमारे बारे में बुरा मत बोलो। मेरे माता-पिता इस घटना में शामिल नहीं हैं और उन्हें सज़ा देना गलत है। उन्हें छोड़ दो।’’ युवती ने लोगों से अफवाह न फैलाने का आग्रह किया।

कविन की हत्या के मामले में युवती के पिता सरवनन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और उसके भाई एवं मामले के प्रमुख आरोपी सुरजीत को गुंडा अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया है। इस बीच, द्रमुक सांसद कनिमोई ने राज्य के मंत्रियों के एन नेहरू और अनीता राधाकृष्णन के साथ तूतीकोरिन में कविन के माता-पिता से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

बाद में पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। कविन के पिता ने निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई है और सुरजीत की मां (उपनिरीक्षक कृष्णाकुमारी) की गिरफ्तारी की मांग की है, जो हत्या के बाद से निलंबित हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीTamil Naduहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?