लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पढ़ाई से तंग आकर नाबालिग लड़की ने छोड़ा घर, बचने के लिए रची खुद की अपहरण की साजिश, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: October 17, 2022 08:00 IST

नाबालिग की साजिश से पर्दा हटाते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जब पुलिस ने लड़की को फुटेज दिखाया और उससे उसके कृत्य का मकसद पूछा, तो उसने बताया कि अपनी मां द्वारा पढ़ाई के लिए लगातार कहने से तंग आकर नाटक किया था।’’

Open in App
ठळक मुद्देपढ़ाई से तंग आकर एक नाबालिग लड़की घर से ही भाग गई। इसके बाद उसने अपनी अपहरण की झूठी साजिश रची है। इस बात का खुलासा बाद में पुलिस ने किया है।

मुंबई:महाराष्ट्र के नागपुर में 14 वर्षीय एक लड़की अपने घर से भागकर पड़ोस के चंद्रपुर जिला चली गई और अपहरण की फर्जी कहानी रच डाली। लड़की ने अपनी मां द्वारा पढ़ाई के लिए बार बार टोकाटाकी करने से तंग आकर ऐसा कदम उठाया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है। 

क्या है पूरा मामला

मामले में बोलते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की शुक्रवार दोपहर नागपुर के नंदनवन इलाके में घर से निकली थी और देर शाम बस से यहां से करीब 150 किलोमीटर दूर चंद्रपुर पहुंची थी। ऐसे में जब लड़की से संपर्क नहीं हो पाया तो उसके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की। 

अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। 

नाबालिग ने पुलिस के सामने कही झूठी बात

पुलिस ने बताया, ‘‘इस बीच, चंद्रपुर शहर पहुंचने के बाद लड़की वहां राम नगर थाने गई और पुलिस को बताया कि उसका नागपुर से दो महिलाओं ने एक कार में अपहरण कर लिया था और उसे चंद्रपुर लाया गया। उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह किसी तरह उनके चंगुल से बचने में कामयाब रही।’’ 

इसके बाद चंद्रपुर पुलिस ने नागपुर में उसके माता-पिता से संपर्क किया और बाद में उसे परिवार के हवाले कर दिया गया। ऐसे में नागपुर के नंदनवन पुलिस स्टेशन के कर्मियों ने जांच शुरू की और सीसीटीवी कैमरों से फुटेज की जांच की, जिसमें उन्होंने पाया कि लड़की खुद चंद्रपुर की ओर गई थी। 

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज दिखाने पर नाबालिग ने कही सच्चाई

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जब पुलिस ने लड़की को फुटेज दिखाया और उससे उसके कृत्य का मकसद पूछा, तो उसने बताया कि अपनी मां द्वारा पढ़ाई के लिए लगातार कहने से तंग आकर नाटक किया था।’’  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रनागपुरPoliceCCTV
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली