Tinsukia: 14 वर्षीय लड़की से बलात्कार, 7 अरेस्ट?, पीड़िता अब 23 सप्ताह की गर्भवती, दोस्त के साथ खेल रही थी मासूम को आरोपी बहला कर ले गया और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2024 10:01 IST2024-11-29T09:59:11+5:302024-11-29T10:01:43+5:30

Tinsukia: तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक गौरव अभिजीत दिलीप ने बताया कि पीड़िता अब 23 सप्ताह की गर्भवती है।

Tinsukia 14-year-old girl rape 7 arrested Victim now 23 weeks pregnant innocent playing friend accused seduced her and assam police | Tinsukia: 14 वर्षीय लड़की से बलात्कार, 7 अरेस्ट?, पीड़िता अब 23 सप्ताह की गर्भवती, दोस्त के साथ खेल रही थी मासूम को आरोपी बहला कर ले गया और...

सांकेतिक फोटो

Highlightsबहला-फुसलाकर ले जाया गया जब वह अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी। अन्य जगह पर ले जाया गया, जहां उसके साथ 7 लोगों ने बलात्कार किया। आरोपियों में चार नाबालिग थे।

Tinsukia: असम के तिनसुकिया जिले के डूमडूमा में 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता अब 23 सप्ताह की गर्भवती है। पुलिस ने जानकारी दी। तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक गौरव अभिजीत दिलीप ने बताया कि लड़की को उस समय बहला-फुसलाकर ले जाया गया जब वह अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसे एक अन्य जगह पर ले जाया गया जहां उसके साथ कथित तौर पर सात लोगों ने बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों में चार नाबालिग थे।

कोटा: नाबालिग लड़की से बलात्कार के दोषी को 20 साल की जेल

राजस्थान के कोटा में पॉक्सो अदालत ने तीन साल पहले आठ साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के जुर्म में 22 वर्षीय युवक को बृहस्पतिवार को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अदालत ने दोषी पर 1.10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अदालत संख्या-2 के लोक अभियोजक विजय कछावा ने बताया कि कोटा की रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के तहत भदाना निवासी बंटी बैरवा (22) को तीन दिसंबर 2021 को आठ वर्षीय बालिका को खाने-पीने का सामान देने के बहाने अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने के जुर्म में सजा सुनाई गई है। कछावा ने बताया कि बच्ची के माता-पिता ने उसी दिन रेलवे कॉलोनी पुलिस थाने में बैरवा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सरकारी वकील ने बताया कि पुलिस ने उसी दिन बैरवा को गिरफ्तार किया था।

ठाणे: देह व्यापार में शामिल होने के आरोप में महिला के खिलाफ मामला दर्ज, युवती को बचाया गया

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने देह व्यापार में शामिल होने के आरोप में 55 वर्षीय महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है और एक अन्य महिला को उसके चंगुल से बचाया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भिवंडी पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को हनुमान टेकड़ी इलाके में एक कमरे में छापा मारा, जहां से 22 वर्षीय नेपाली महिला को मुक्त कराया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी महिला नेपाल की रहने वाली है और वह युवती को वेश्यावृत्ति में धकेलने के लिए भारत लाई थी। अधिकारी ने बताया कि बचाई गई युवती को मुंबई के बाहरी इलाके उल्हासनगर में महिला पुनर्वास गृह भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Web Title: Tinsukia 14-year-old girl rape 7 arrested Victim now 23 weeks pregnant innocent playing friend accused seduced her and assam police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे