कार ने इलेक्ट्रिक स्कूटर को पीछे से मारी टक्कर, 25 वर्षीय डिलिवरीकर्मी मोहित कुमार की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2026 17:30 IST2026-02-21T16:32:47+5:302026-02-21T17:30:07+5:30

Tilak Nagar: पुलिस ने बताया कि कार चालक की पहचान मोहित कुमार (27) के रूप में हुई है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।

Tilak Nagar Car hits electric scooter from behind, 25-year-old delivery worker Mohit Kumar dies | कार ने इलेक्ट्रिक स्कूटर को पीछे से मारी टक्कर, 25 वर्षीय डिलिवरीकर्मी मोहित कुमार की मौत

सांकेतिक फोटो

HighlightsTilak Nagar: 25 वर्षीय डिलिवरीकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।Tilak Nagar: पत्नी लगभग 70 प्रतिशत झुलस गईं और उनका बेटा लगभग 25 प्रतिशत झुलस गया है।Tilak Nagar: विस्फोट में एक दंपति और उनका 22 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से झुलस गया।

नई दिल्लीः पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर इलाके में शनिवार तड़के एक कार ने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी जिससे स्कूटर सवार 25 वर्षीय डिलिवरीकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार चालक की पहचान मोहित कुमार (27) के रूप में हुई है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में गैस सिलेंडर विस्फोट में परिवार के तीन लोग घायल

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में शनिवार तड़के एक घर में संदिग्ध गैस सिलेंडर विस्फोट में एक दंपति और उनका 22 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से झुलस गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान जगदीश (52), उनकी पत्नी लक्ष्मी (48) और उनके बेटे ज्योतिष (26) के रूप में हुई है। इस घटना में जगदीश लगभग 80 प्रतिशत झुलस गए, उनकी पत्नी लगभग 70 प्रतिशत झुलस गईं और उनका बेटा लगभग 25 प्रतिशत झुलस गया है।

दिल्ली के एक बाजार में खरीदारों के बैग से नकदी चुराने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर बाजार क्षेत्र में खरीदारी करने वालों के बैग से नकदी चुराने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उत्तम नगर निवासी आरोपी सनी (34) और हनी (32) को गांधी नगर में इसी महीने की शुरुआत में दर्ज चोरी के दो मामलों के बाद गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चोरी किए गए कुल 83,000 रुपये बरामद किए।

Web Title: Tilak Nagar Car hits electric scooter from behind, 25-year-old delivery worker Mohit Kumar dies

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे