लाइव न्यूज़ :

पत्नी ने अपने पति का गुप्तांग धारदार हथियार से काट कर अलग किया, जानें ऐसा क्यों उठाया कदम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2021 21:58 IST

टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर जतारा थानाक्षेत्र के रामनगर में सात दिसंबर की रात को हुई, लेकिन सोमवार को पुलिस में इस संबंध में शिकायत की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने का मन हुआ, लेकिन पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थी।नाराज पत्नी ने एक धारदार हथियार से उसके गुप्तांग को काट कर अलग कर दिया।जतारा थाने में शिकायत की, जिसके बाद इस घटना की जानकारी सामने आयी है।

टीकमगढ़ःमध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में 24 वर्षीय एक महिला ने अपने ही 26 वर्षीय पति का गुप्तांग धारदार हथियार से इसलिए काट कर अलग कर दिया क्योंकि एक रात को उसका पति उससे उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती सेक्स करना चाहता था।

यह घटना टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर जतारा थानाक्षेत्र के रामनगर में सात दिसंबर की रात को हुई, लेकिन सोमवार को पुलिस में इस संबंध में शिकायत की गई है। जतारा थाने के निरीक्षक त्रिवेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि विनोद राजपूत की रात में पत्नी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने का मन हुआ, लेकिन पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थी।

त्रिवेदी के अनुसार विनोद ने उसकी इच्छा के विपरीत प्रयास किया जिससे नाराज पत्नी ने एक धारदार हथियार से उसके गुप्तांग को काट कर अलग कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘घटना सात दिसंबर की रात की है। लेकिन पीड़ित विनोद द्वारा आज (13 दिसंबर को) जतारा थाने में शिकायत की, जिसके बाद इस घटना की जानकारी सामने आयी है।’’

त्रिवेदी ने बताया की घटना के तुरंत बाद विनोद ने किसी निजी चिकित्सक से अपना उपचार करवाया जिससे उसे अब राहत है। उन्होंने कहा कि 2019 में शादी होने के कुछ महीनों बाद ही दोनों में किसी बात को लेकर अनबन होने लगी जिसका नतीजा ये हुआ कि वे अलग रहने लगे, हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों अपनी अनबन भूलकर साथ में रहने लगे थे। निरीक्षक ने कहा कि विनोद की शिकायत के बाद उसकी पत्नी के खिलाफ भादंसं की धारा 324 के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा