लाइव न्यूज़ :

बाघिन की पीट-पीटकर हत्या, 43 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लोग बनाते रहे वीडियो

By भाषा | Updated: July 26, 2019 17:44 IST

प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व के दियूरिया रेंज स्थित कंपार्टमेंट संख्या 12 में बुधवार की शाम चार बजे एक बाघिन ने खेत पर काम कर रहे लोगों पर हमला करके नौ लोगों को घायल कर दिया था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों ने बाघिन को मौके पर ही घेर लिया था और उसकी लाठी तथा धारदार हथियारों से बेइंतहा पिटाई की।

Open in App
ठळक मुद्देपांडेय ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे कर्मचारियों ने देखा तो बाघिन मर चुकी थी।घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें लोगों की भीड़ बाघिन को बुरी तरह पीटती नजर आ रही है।

पीलीभीत में ग्रामीणों ने एक बाघिन की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में 43 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व के दियूरिया रेंज स्थित कंपार्टमेंट संख्या 12 में बुधवार की शाम चार बजे एक बाघिन ने खेत पर काम कर रहे लोगों पर हमला करके नौ लोगों को घायल कर दिया था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों ने बाघिन को मौके पर ही घेर लिया था और उसकी लाठी तथा धारदार हथियारों से बेइंतहा पिटाई की।

मौके पर वन विभाग के अधिकारी पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गयी। पांडेय ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे कर्मचारियों ने देखा तो बाघिन मर चुकी थी। गुरुवार को तीन सदस्यीय पैनल द्वारा किये गये पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में कुंद और धारदार हथियारों से आई कई चोट के कारण अनेक हड्डियां टूटने और ज्यादा खून बह जाने से बाघिन की मौत होने की पुष्टि की गयी है।

उन्होंने बताया कि घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें लोगों की भीड़ बाघिन को बुरी तरह पीटती नजर आ रही है। वन विभाग ने पूरनपुर कोतवाली में 31 नामजद तथा 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बाघिन का विसरा जांच के लिये बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान भेजा गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO