लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस का एएसआई ही हो गया जालसाजी का शिकार, 7 लाख रुपए का लगा चूना

By भाषा | Updated: October 18, 2018 23:02 IST

यह घटना 16 अक्टूबर की बताई गई है। पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत के साथ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी आदि के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है तथा जांच प्रारम्भ कर दी है। पूरी कहानी जानिए-

Open in App

दिल्ली पुलिस के सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) से रिश्तेदारों की सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर जालसाज ने 7.20 लाख रुपये ठग लिए। एएसआई ने आरोप लगाया कि रुपये वापस मांगने पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। 

मांट क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक जगवीर सिंह चैहान ने बताया कि दिल्ली के शाहदरा थाने में तैनात मथुरा के नौहझील क्षेत्र के जरैलिया गांव निवासी ओमवीर सिंह ने बाजना निवासी होशियार सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है कि उसने तीन वर्ष पूर्व चार युवकों की सेना में नौकरी लगाने के नाम पर उनसे सात लाख 20 हजार रुपए लिए थे।

उसने अब तक कोई राशि वापस नहीं की। रुपए मांगने पर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने बताया, ‘‘यह घटना 16 अक्टूबर की बताई गई है। पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत के साथ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी आदि के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है तथा जांच प्रारम्भ कर दी है।’

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना