लाइव न्यूज़ :

त्रिशूरः पिता ने अपने बेटे, बहू और पोते के सोते समय कमरे में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई, दो की मौत और 50 प्रतिशत तक झुलसी लिजी की हालत गंभीर, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2023 15:31 IST

पुलिस ने कहा कि आरोपी जॉनसन ने बुधवार देर रात उस कमरे में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी जिसमें उसका बेटा जोजी (38), बहू लिजी (33) और पोता (12) सो रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देघटना मन्नुथी थाने के अंतर्गत चिराकाकोडे में हुई।घटना में जोजी और उनके बेटे की मौत हो गई।50 प्रतिशत तक झुलसी लिजी की हालत गंभीर है।

त्रिशूरः त्रिशूर जिले में एक व्यक्ति ने अपने बेटे, बहू और पोते के सोते समय कमरे में कथित तौर पर आग लगा दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी जॉनसन ने बुधवार देर रात उस कमरे में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी जिसमें उसका बेटा जोजी (38), बहू लिजी (33) और पोता (12) सो रहे थे।

घटना मन्नुथी थाने के अंतर्गत चिराकाकोडे में हुई। पुलिस ने बताया कि घटना में जोजी और उनके बेटे की मौत हो गई जबकि 50 प्रतिशत तक झुलसी लिजी की हालत गंभीर है। उन्हें एर्नाकुलम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एर्नाकुलम मेडिकल सेंटर के एक प्रवक्ता ने कहा कि जोजी और उनका बेटा 90 प्रतिशत झुलस गया था, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। पुलिस ने कहा कि आग में आरोपी जॉनसन भी झुलस गया और त्रिशूर के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि संदेह है कि पारिवारिक विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली