त्रिशूरः 30 वर्षीय बेटे ने मां और पिता की हत्या की, मारकर शव घर के बाहर सड़क पर फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2022 15:57 IST2022-04-10T15:56:38+5:302022-04-10T15:57:21+5:30

अधिकारी ने बताया कि माता-पिता और आरोपी के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था और रविवार सुबह भी झगड़ा हुआ।

Thrissur 30-year old son killed mother and father threw dead body road outside house kerala | त्रिशूरः 30 वर्षीय बेटे ने मां और पिता की हत्या की, मारकर शव घर के बाहर सड़क पर फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

आरोपी को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

Highlightsमाता-पिता की उस समय हत्या कर दी जब वे अपने घर की चारदीवारी पर उगी घास हटा रहे थे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो दंपति के शव घर के बाहर सड़क किनारे पड़े हुए मिले।

त्रिशूरः केरल में त्रिशूर जिले के इन्चाकुंडु इलाके में 30 वर्षीय शख्स ने रविवार सुबह अपनी मां और पिता की हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपने माता-पिता की हत्या करने के बाद उसने पुलिस को इस बारे में बताया और फिर एक मोटरसाइकिल से फरार हो गया।

 

 

अधिकारी ने बताया कि माता-पिता और आरोपी के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था और रविवार सुबह भी झगड़ा हुआ। इसके बाद बेटे ने अपने माता-पिता की उस समय हत्या कर दी जब वे अपने घर की चारदीवारी पर उगी घास हटा रहे थे। उन्होंने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो दंपति के शव घर के बाहर सड़क किनारे पड़े हुए मिले। आरोपी को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

यूपी : नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के इस्लाम नगर क्षेत्र में 40 वर्षीय व्यक्ति को पड़ोस में रहने वाली नौ साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बच्ची शनिवार दोपहर अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला रामभरोसे नामक व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर दुषकर्म किया।

सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद बच्ची रोती हुई अपने घर पहुंची और परिजनों को इसके बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे महिला अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया।

Web Title: Thrissur 30-year old son killed mother and father threw dead body road outside house kerala

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे