लाइव न्यूज़ :

नशे की हालत में थाने पहुंचा 26 वर्ष का युवक, कहा- साहब मेरे बैग में 2 नवजात शिशुओं के कंकाल, पूछताछ में बोला-21 वर्षीय महिला के संबंधों से पैदा, दोनों अविवाहित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2025 20:10 IST

पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र 26 वर्ष है, जबकि संबंधित महिला 21 वर्ष की है। दोनों अविवाहित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।रविवार तड़के करीब 12:30 बजे युवक थाने पहुंचा।मामले को संभावित हत्या मामले के रूप में देख रहे हैं।

त्रिशूरः केरल के त्रिशूर जिले में एक युवक रविवार तड़के नशे की हालत में थाने पहुंचा और दावा किया कि उसके बैग में दो नवजात शिशुओं के कंकाल हैं। पुलिस के अनुसार, युवक ने पुडुक्कड़ थाने में अधिकारियों को बताया कि ये नवजात शिशु एक महिला के साथ उसके संबंधों से पैदा हुए थे। पुलिस के मुताबिक युवक ने दावा किया कि दोनों बच्चों की मौत अलग-अलग समय और स्थान पर हुई थी और उन्हें दफनाया गया था। पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र 26 वर्ष है, जबकि संबंधित महिला 21 वर्ष की है। दोनों अविवाहित हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘रविवार तड़के करीब 12:30 बजे युवक थाने पहुंचा और कहा कि उसके बैग में दो नवजात बच्चों के अवशेष हैं।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘युवक ने कहा कि एक बच्चे की मौत चार साल पहले और दूसरे की दो साल पहले हुई थी। हम उसके दावों की पुष्टि कर रहे हैं और फिलहाल इस मामले को संभावित हत्या मामले के रूप में देख रहे हैं।’’

पुलिस अधिकारी के अनुसार, युवक द्वारा बताए गए दो दफन स्थलों एक सार्वजनिक श्मशान और दूसरा निजी भूमि का निरीक्षण किया जाएगा। जांच में फॉरेंसिक विशेषज्ञों और चिकित्सा दल की सहायता ली जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं।

अभी यह कहना संभव नहीं है कि यह हत्या का मामला है या नहीं। जांच जारी है।’’ अधिकारी ने बताया कि चलाकुडी के उपाधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम नवजात शिशुओं की पहचान और उनकी मृत्यु के कारणों की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद