लाइव न्यूज़ :

ट्यूशन पढ़कर लौट रही नाबालिग के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक रेप, परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 20, 2021 15:33 IST

बिहार में भोजपुर जिले के कोईवलर थाना क्षेत्र में ट्यूशन से लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. 

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद पीड़िता के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है. पुलिस छानबीन में जुट गई है.तीनों युवक रुमाल से उसका मुंह बांधकर उसे इलाके के धन्डीहा मैदान में ले गए.

पटनाः बिहार में इन दिनों दुष्कर्मियों का हौसला इतना बढ़ गया है कि उनके द्वारा दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं को बेधड़क अंजाम दे रहे हैं.

हाल यह कि आये दिन किसी ना किसी जिले से दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की घटनायें सामने आती रहती है. इसी क्रम में भोजपुर जिले के कोईवलर थाना क्षेत्र में ट्यूशन से लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना के बाद पीड़िता के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है. जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है.

अपने आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि वह ट्यूशन से वापस लौट रही थी. तभी बाइक सवार तीन युवक ने उसे घेर लिया. इसके बाद अपराधियों ने उसे एक सुनसान जगह पर ले गया. तीनों युवक रुमाल से उसका मुंह बांधकर उसे इलाके के धन्डीहा मैदान में ले गए. इसके बाद उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इसके बाद मौके से सभी अपराधी फरार हो गए.

पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी. घटना बीते 13 जुलाई का बताया जा रहा है. लेकिन सामाजिक बदनामी के डर से छात्रा ने किसी को कुछ नहीं बताया. जिसके बाद पीड़िता और उसके परिजन अपराधियों के घर पहुंचे.

जब इस घटना के बारे में पूछा तो उल्टे ही पीड़िता और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी गई. इसके बाद सोमवार को सभी पुलिस के पास पहुंचे और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की. जिसके बाद पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गयी है.

साथ ही अपराधियों की छानबीन भी कर रही है. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है. लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. वहीं, आज पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है. पीड़िता का कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया जाएगा.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!