लाइव न्यूज़ :

मोहाली में तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे में 15-20 लोग दबे, NDRF की टीम मौके पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2020 17:37 IST

पुलिस ने बताया कि खरड़-लांदरां मार्ग पर इस इमारत की नींव में एक जेसीबी मशीन खुदाई कर रही थी, तभी यह हादसा हुआ। उसने बताया कि मलबे में फंसे लोगों को ढूंढने के लिए बचाव अभियान चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार राष्ट्रीय आपदा मोचन बाल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। तीन मंजिला इमारत ढह जाने से कई लोगों के मलबे में फंस जाने की आशंका है।

पंजाब के मोहाली जिले में शनिवार को तीन मंजिला इमारत ढह जाने से कई लोगों के मलबे में फंस जाने की आशंका है।

पुलिस ने बताया कि खरड़-लांदरां मार्ग पर इस इमारत के समीप एक जेसीबी मशीन खुदाई कर रही थी, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि दो व्यक्तियों को बचाकर बाहर निकाला गया है जबकि अब भी चार-पांच लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

खरार के उपसंभागीय मजिस्ट्रेट हिमांशु जैन ने कहा, ‘‘ यह वाणिज्यिक इमारत तब गिर गयी जब एक जेसीबी मशीन बगल के भूखंड पर बेस के निर्माण के लिए खुदाई कर रही थी।’’ उन्होंने बताया कि मलबे में फंसे जेसीबी मशीन के संचालक समेत दो व्यक्ति अपने मोबाइल फोनों के जरिए बचाव कर्मियों के संपर्क में हैं।

जैन ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बाल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी है। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। जैन ने बताया कि मलबे में फंसे लोगों को तत्काल उपचार प्रदान करने के लिए एक एंबुलेंस को बुलाया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाबअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!