लाइव न्यूज़ :

लापता बेटी की खोज कर रही मां के साथ तीन लोगों ने किया गैंगरेप, मदद के नाम पर पिलाया नशीला पेय फिर...गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 16, 2022 10:50 IST

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि महिला ने होश में आने पर बृहस्पतिवार सुबह पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने बताया कि उसने घटना के सिलसिले में पास के एक रेस्तरां में वेटर का काम करने वाले तीन लोगों नवीन सिंह (28), बिश्व मोहन आचार्य (26) और अक्षय तनेजा (30) को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों ने महिला को कोल्ड ड्रींक में नशीला पदार्थ मिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई थीमहिला ने बताया कि आरोपियों ने उसे मदद करने के नाम पर किराए के मकान में ले गए थे

नयी दिल्लीः पश्चिमीदिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में अपनी लापता बेटी को खोज रही 36 साल की महिला के साथ तीन लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि महिला ने होश में आने पर बृहस्पतिवार सुबह पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने बताया कि उसने घटना के सिलसिले में पास के एक रेस्तरां में वेटर का काम करने वाले तीन लोगों नवीन सिंह (28), बिश्व मोहन आचार्य (26) और अक्षय तनेजा (30) को गिरफ्तार किया है।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि वह अपनी 17 साल की लापता बेटी को तलाश रही थी, इसी दौरान वह एक व्यक्ति से मिली जिसने उसकी मदद करने की बात कही। उन्होंने बताया कि महिला उस व्यक्ति और उसके दो मित्रों के साथ उनके किराए के मकान पर चली गई। पुलिस ने बताया कि इसी दौरान आरोपियों ने महिला को शीतलपेय दिया, जिसे पीकर वह बेहोश हो गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह होश आने पर उसे एहसास हुआ कि तीन लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करके आगे की जांच की जा रही है।

टॅग्स :गैंगरेपदिल्लीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा