लाइव न्यूज़ :

Darjeeling news: भूस्खलन में एक मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, सीएम ने 2-2 लाख मुआवजा की घोषणा की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2020 14:26 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार की है जब लोधोमा इलाके में स्थित एक मकान में रहने वाले लोग सो रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमकान के पास से गुजर रही पानी की पाइपलाइन लीक होने के कारण मिट्टी के गीला होने से भूस्खलन हुआ।अधिकारी ने बताया कि मलबे से शव निकाल लिए गए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए दार्जिलिंग के एक अस्पताल में भेजा गया।

दार्जिलिंगः पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में भूस्खलन में एक मकान ढह जाने से पांच साल के लड़के समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

 

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार की है जब लोधोमा इलाके में स्थित एक मकान में रहने वाले लोग सो रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि मकान के पास से गुजर रही पानी की पाइपलाइन लीक होने के कारण मिट्टी के गीला होने से भूस्खलन हुआ।

अधिकारी ने बताया कि मलबे से शव निकाल लिए गए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए दार्जिलिंग के एक अस्पताल में भेजा गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजन के लिए दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) के अध्यक्ष अनित थापा ने मृतक के परिवार के लिए एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीममता बनर्जीपश्चिम बंगालकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा