लाइव न्यूज़ :

तीन नाबालिगों ने की युवक की हत्या, मृतक पर लगाया अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न का आरोप, जानिए पूरी वारदात

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 25, 2023 09:14 IST

दिल्ली के बेहद पॉश माने जाने वाले दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में एक युवक की चाकूओं से हत्या की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण-पूर्वी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में एक युवक की चाकूओं से हत्या की गई हत्या की इस जघन्य वारदात को तीन नाबालिग किशोरों ने अंजाम दिया है, जो पुलिस की गिरफ्त में हैंहत्या करने वाले एक किशोर ने बताया कि मृतक ने उसका अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न किया था

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर खूनी वारदात से दहल उठी। जी हां, इस बार हत्या जैसी जघन्य कृत्य को तीन नाबालिग किशोरों ने अंजाम दिया है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हत्या की यह वारदात राजधानी के बेहद पॉश माने जाने वाले दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में हुई है।

इस संबंध में पुलिस ने बीते रविवार को बताया कि हजरत निजामुद्दीन इलाके में तीन नाबालिगों ने कथित तौर पर 25 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी और कत्ल को अंजाम देने के बाद तीनों नाबालिग आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए कथिततौर पर पीड़ित के मृत शरीर को सूखी घास और कपड़े से आग लगाकर जलाने का प्रयास किया।

हालांकि समय रहते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को धर दबोचा और हत्या की इस वारदात से पर्दा उठा दिया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद जब उनसे पूछताछ की तो बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आयी। पुलिस ने बताया कि हत्या को अंजाम देने वाले तीनों किशोरों में से एक ने बताया कि मृतक ने कथिततौर पर उसका अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न किया था। जिसका बदला लेने के लिए उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की और अपना बदला लिया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस घटना के संबंध में कहा, "23 दिसंबर की रात को घटना की जानकारी मिलने के बाद हमने तीन किशोरों को पकड़ लिया है, जिनकी उम्र 16 साल से 17 साल के बीच है।"

तीनों आरोपियों ने कथिततौर पर मृतक को निजामुद्दीन इलाके में सुनसान जगह पर चाकू मारा और उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को खुसरो पार्क के पास छुपा दिया। कुछ समय के बाद तीनों सबूत मिटाने की नीयत से उसके शव को जलाने का प्रयास किया लेकिन उसी समय वो पकड़े गये और उनका भेद खुल गया।

दिल्ली पुलिस ने वारदात में शामिल सभी तीन आरोपियों को निजामुद्दीन बस्ती इलाके से पकड़ा था। पुलिस अधिकारी ने कहा, "तीनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने व्यक्ति की हत्या की है। उसके बाद पुलिस दल किशोरों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और पार्क से पीड़ित का आधा जला शव बरामद किया।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने अधजले शव को अपने कब्जे में ले लिया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है। तीनों नाबालिगों के खिलाफ हत्या और अपराध के साक्ष्य छिपाने की प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपियों ने 21 दिसंबर की रात उस व्यक्ति की हत्या की थी और उसके शरीर को जलाने का प्रयास किया था।"

टॅग्स :मर्डर मिस्ट्रीहत्यादिल्लीदिल्ली पुलिसक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट