1 लड़की तीन ब्वॉयफ्रेंड: पहले को नींद की गोली खिलाकर फेंकी यमुना में, दूसरा जेल में, तीसरा फरार

By स्वाति सिंह | Updated: September 2, 2018 14:48 IST2018-09-02T14:48:11+5:302018-09-02T14:48:11+5:30

डिंपल ने मनीष के साथ मिलकर अपने एक और प्रेमी सुशील की हत्या कर दी।

Three lover's life was destroyed due to a girl, Delhi Police arrested | 1 लड़की तीन ब्वॉयफ्रेंड: पहले को नींद की गोली खिलाकर फेंकी यमुना में, दूसरा जेल में, तीसरा फरार

डेमो फोटो

नई दिल्ली, 2 सितंबर: दिल्ली पुलिस ने शनिवार को एक लड़की को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 23 साल की डिंपल और मनीष चौधरी जल्दी ही शादी करने वाले थे। लेकिन इससे पहले डिंपल ने मनीष के साथ मिलकर अपने एक और प्रेमी सुशील की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक सुशील दिल्ली के हौज़काजी इलाके में काम करता था, वह पेशे से अकाउंटेंट था।

11 अगस्त को अचानक सुशील के गायब हो के बाद 16 अगस्त को उसके भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सुशील और डिंपल की फोन पर बहुत लंबी बात होती थी। इसके बाद पुलिस ने डिंपल को पकड़ा तब जाके पूरा मामला सामने आया।

पुलिस के मुताबिक डिंपल ने बताया कि वह और सुशील 5 साल से अच्छे दोस्त थे। लेकिन कुछ साल पहले वह जब नौकरी के सिलसिले में ग्रेटर नोएडा आ गई। यहां मोहित मावी नाम उसकी नौकरी मिलने में मदद की। इसके बाद डिंपल की जदीकियां मोहित मावी से बढ़ गई। इस बात का पता चलते ही सुशील को उसे ब्लैकमेल करने लगा।

उधर मोहित मावी पहले से शादीशुदा था और जब उसकी पत्नी को इसके अफेयर की जानकारी मिली तो मोहित की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद डिंपल ने प्लान बनाकर सुशील को मथुरा बुलाया। वहां उसने सुशील को होटल में नींद की गोलियां दे दीं और मनीष के साथ मिलकर यमुना में फेंक दिया। पुलिस ने डिंपल- मनीष को मथुरा से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस मोहित मावी की तलाश में जुटी हुई है।

Web Title: Three lover's life was destroyed due to a girl, Delhi Police arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे