लाइव न्यूज़ :

छतरपुर: बॉयफ्रेंड की बात पर आपस में भिड़ गईं लड़कियां, हाथापाई के बीच निकाला चाकू

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 15, 2022 14:37 IST

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखण्ड यूनिवर्सिटी कैंपस में तीन छात्राओं के बीच एक लड़के को लेकर लात-घूंसे चल गए। यही नहीं, लड़कियों के बीच हाथापाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि एक लड़की ने तो चाकू तक निकाल लिया।

Open in App
ठळक मुद्देकॉलेज ने अनुशासन समिति को मामले की जांच करने के लिए निर्देश दिए हैं।उचित लगने पर अनुशासन समिति पुलिस को शिकायत दर्ज कराएगी।

छतरपुर: छतरपुर के महाराजा छत्रसाल बुंदेलखण्ड यूनिवर्सिटी कैंपस में तीन छात्राओं के बीच एक लड़के को लेकर लात-घूंसे चल गए। यही नहीं, लड़कियों के बीच हाथापाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि एक लड़की ने तो चाकू तक निकाल लिया। लड़के के लिए आपस में लड़ीं लड़कियों ने एक-दूसरे को जमकर गालियां भी दीं। फिलहाल, कॉलेज ने अनुशासन समिति को मामले की जांच करने के लिए निर्देश दिए हैं। 

इसके बाद उचित लगने पर अनुशासन समिति पुलिस को शिकायत दर्ज कराएगी। जानकारी के अनुसार, जिस छात्रा की पिटाई की गई, उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार, जिस छात्रा की पिटाई हुई है उसका नाम ममता बताया जा रहा है। उसने पुलिस को बताया कि वो कॉलेज पेपर देने गई थी। उसके कॉलेज में आखिरी दिन था। वो पेपर आई तो उसकी दोस्त दीप्ति उसे मिल गई।

दीप्ति अन्य दो छात्राओं और उसके बॉयफ्रेंड संदीप के साथ बाहर खड़ी हुई थी। इस दौरान संदीप ने ममता पर कुछ टिप्पणी कर दी, जिसके बाद बातों-बातों में विवाद हो गया और दीप्ति ने दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट की। फिलहाल, कुलसचिव जेपी मिश्रा का इसपर कहना है कि मामले की जांच अनुशासन समिति को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :छतरपुरक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा