लाइव न्यूज़ :

नोएडा में नशे में धुत तीन युवकों की पिटाई, एक की मौत

By भाषा | Updated: September 5, 2019 15:42 IST

नोएडा में शराब के नशे में धुत तीन युवकों को अज्ञात लोगों ने जमकर मारपीट की जिससे एक युवक की मौत हो गई।

Open in App

नोएडा के फेस 3 थाना क्षेत्र के मामूरा गांव में शराब के नशे में धुत तीन युवकों के साथ अज्ञात लोगों ने जमकर मारपीट की जिससे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक (नगर) पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात अमित, दिगंबर तथा मोहित तीन दोस्त मोटरसाइकिल पर सवार होकर सेक्टर 18 पहुंचे जहां तीनों ने शराब पी।

इसके बाद ये लोग शराब लेकर सेक्टर 58 पहुंचे। वहां भी तीनों ने शराब पी। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि देर रात करीब तीन बजे तीनों दोस्त मामूरा गांव स्थित शराब ठेके के पास पहुंचे और वहां भी शराब पीने लगे। इसी बीच, अज्ञात लोगों से उनका झगड़ा हो गया। शराब के नशे में धुत तीनों युवकों को अज्ञात लोगों ने जमकर पीटा।

तीनों बेहोशी की हालत में शराब के ठेके के पास पड़े थे। एक राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने अमित और दिगंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मोहित वहां से चला गया था। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान अमित (30) की मौत हो गई और दिगंबर की हालत नाजुक बनी हुई है।

उसका इलाज चल रहा है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शराब ठेके के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। वहीं, मामूरा गांव के लोगों का कहना है कि तीनों के साथ लूटपाट करने के इरादे से मारपीट की गई। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने अमित की हत्या कर दी। 

टॅग्स :नॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह