लाइव न्यूज़ :

नाबालिग के साथ तीन लड़कों ने किया सामूहिक रेप, वीडियो बना किया वायरल, पूरे परिवार को जान से मार से मारने की धमकी दी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 29, 2021 21:01 IST

बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला है. बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इस बीच छिपकर वीडियो भी बना लिया.

Open in App
ठळक मुद्देसमस्तीपुर महिला थाना अध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. तीन लोगों को आरोपित किया गया है.

पटनाः बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग के साथ तीन लड़कों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया है.

इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इस घटना को लेकर समस्तीपुर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. पीड़िता की ओर से दिए गए आवेदन में कलवारा के रहने वाले शिवशंकर कुमार, रहुआ गांव के रहने वाले छोटू शर्मा और सचिन कुमार आरोपी बनाया गया है.

पुलिस को दिये गए बयान में पीडिता ने बताया है कि मेरे पिता मजदूरी करने गये थे. 20 जुलाई को वह उन्हें बुलाने जा रही थी. इसी बीच रास्ते में तीनों आरोपितों ने मुझे पकड़कर बगल में एक गुमटी के नीचे ले गया और मेरे साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इस बीच छिपकर वीडियो भी बना लिया.

मुझे धमकी दी गई कि किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मार देंगे. मैंने घर जाकर किसी को कुछ नहीं बताया. लेकिन तीन-चार दिन के बाद छोटू ने वीडियो को वायरल कर दिया. इसके बाद मेरे घर वालों को इस घटना की जानकारी हुई. तब इसकी शिकायत थाने में की गई.

इस संबंध में समस्तीपुर महिला थाना अध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. तीन लोगों को आरोपित किया गया है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही बदमाशों को पकड़ कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा