लाइव न्यूज़ :

यूपी में पत्रकार समेत दो की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अभी भी एक आरोपी फरार 

By भाषा | Updated: August 21, 2019 05:56 IST

गौरतलब है कि बीते 18 अगस्त को सहारनपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र के माधोनगर में दैनिक जागरण के पत्रकार आशीष धीमान और उनके छोटे भाई आशुतोष धीमान की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

Open in App

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में एक पत्रकार और उसके भाई की गोली मार कर हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार ने बताया कि हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीमों ने मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथा आरोपी अभी फरार है। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों के पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं।

गौरतलब है कि बीते 18 अगस्त को सहारनपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र के माधोनगर में दैनिक जागरण के पत्रकार आशीष धीमान और उनके छोटे भाई आशुतोष धीमान की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। नाली में कूड़ा डालने को लेकर पड़ोसियों से हुए विवाद को लेकर घटना हुई थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसहारनपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO